18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिपवार ने नायडू और पटनायक से की बात, नीतीश पर भी नजरें,...

पवार ने नायडू और पटनायक से की बात, नीतीश पर भी नजरें, क्या इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाएगी?

Published on

नई दिल्ली

केंद्र में सत्ताधारी दल बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं आता देख विपक्षी नेता सरकार बनाने की जुगत में जुट गए हैं। विपक्षी खेमे के बड़े नेता शरद पवार ने दो बड़े नेताओं को फोन किया है। पवार ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ-साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख नवीन पटनायक से बात की है। इन दोनों प्रदेशों में विधानसभा के चुनाव भी हुए हैं और दोनों जगह जनता ने सरकार बदलने के पक्ष में मतदान किया है। आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी तो ओडिशा में बीजेडी सत्ता से बाहर हो रही है। आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की सरकार बन रही है तो ओडिशा में बीजेपी ने बीजेडी से सत्ता छीन ली है।

नायडू की बल्ले-बल्ले, पटनायक को पटखनी
टीडीपी इस बार बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए का हिस्सा है तो बीजेडी ने संसद में हमेशा एनडीए की नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन किया। इनमें एक टीडीपी सत्ता में आ रही है तो दूसरी बीजेडी से सत्ता छिन रही है। टीडीपी ने लोकसभा चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उसे आंध्र प्रदेश में अकेले 16 सीटें जबकि सहयोगी दल बीजेपी को चार सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके उलट बीजेडी की लोकसभा चुनावों में दुर्गति हो गई। वह ओडिशा की जाजपुर सीट तक सिमट गई है। यहां से बीजेडी प्रत्याशी शर्मिष्ठा सेठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी कैंडिडेट रबींद्र नारायण बेहरा आगे चल रही हैं।

नायडू और नीतीश मिलकर कर सकते हैं खेल?
उधर, बिहार में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार को लेकर अटकलों और दावों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन ने नीतीश कुमार को अपने साथ लाने की कवायद शुरू कर दी है। नीतीश की पार्टी जेडीयू भी एनडीए का हिस्सा है और उसे बिहार में अपने दम पर 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। इस तरह, नायडू की टीडीपी और नीतीश के जेडीयू को मिला दें तो कुल 16 + 14 यानी 30 सीटें होती हैं। अगर ये दोनों दल पाला बदलकर विपक्षी खेमे में चले जाएं तो एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है। शरद पवार समेत विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता यही चाहेंगे। फिलहाल, बीजेपी को 240 जबकि कांग्रेस को 100 के करीब सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर दोनों गठबंधनों की बात करें तो एनडीए को करीब 300 जबकि इंडिया को लगभग 230 सीटें मिल सकती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...