21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिअरुण गोविल, अन्नामलाई, माध्वी लता... फिसड्डी रहे बीजेपी के बहुचर्चित फर्स्ट टाइमर

अरुण गोविल, अन्नामलाई, माध्वी लता… फिसड्डी रहे बीजेपी के बहुचर्चित फर्स्ट टाइमर

Published on

नई दिल्ली,

मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. फिलहाल रुझानों में कई दिग्गज पिछड़ते नजर जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु की बात करें तो यहां से BJP के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे तीन दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश के मेरठ सीट से अरुण गोविल, तेलंगाना के हैदराबाद सीट से माधवी लता और तमिलनाडु के कोयंबटूर सीट से अन्नामलाई रुझानों में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं.

भाजपा ने मेरठ से अरुण गोविल, हैदराबाद सीट से माधवी लता और कोयंबटूर सीट से अन्नामलाई पर भरोसा जताया था, लेकिन तीनों पार्टी के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. खबर लिखे जाने तक अरुण गोविल समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा से आठ हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं, हैदराबाद सीट से माधवी लता AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी से 2 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि कोयम्बटूर सीट से अन्नामलाई DMK के गणपति राजकुमार पी से 24 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. ये तीनों बीजेपी के ऐसे चेहरे हैं, जिनपर पार्टी ने बहुत भरोसा जताया था और इन्हें पहली बार टिकट दिया था.

2018 में BJP में शामिल हुईं माधवी लता
माधवी लता एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं. उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है. माधवी ने 2008 की फिल्म ‘नचावुले’ में मुख्य भूमिका में अपनी शुरुआत की. फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और तीन नंदी पुरस्कार जीते. बाद में उन्होंने स्नेहीटुडा (2009), अरविंद 2 (2013), और अंबाला (2015) जैसी फिल्मों में अभिनय किया. 2018 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और 2019 आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव में गुंटूर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा.

सियासी पारी में सफल होते नहीं दिख रहे अरुण गोविल
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया. अरुण गोविल फिलहाल सियासी पारी में कुछ खास करते नजर नहीं आ रहे हैं. मेरठ सीट पर समाजवादी पार्टी ने सुनीता वर्मा और बीएसपी ने देवव्रत त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा. इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं.

एग्जिट पोल में अन्नामलाई के हारने के मिले थे संकेत
लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु के दूसरे सबसे बड़े शहर कोयंबटूर में दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला रहा. यहां बीजेपी के फायरब्रांड नेता और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को डीएमके के उम्मीदवार पी गणपति राजकुमार और एआईएडीएमके के जी रामचंद्रन से कड़ी चुनौती मिल रही है.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने अपने नतीजों में संकेत दिया था कि कोयंबटूर सीट से डीएमके के उम्मीदवार पी गणपति राजकुमार जीत दर्ज कर सकते हैं. हालांकि, अन्नामलाई ने अनुमानों को सिरे से खारिज किया और जीत का दावा किया.

कोयंबटूर सीट से फिलहाल सीपीएम नेता पीआर नटराजन सांसद हैं. 2019 के चुनाव में उन्होंने डीएमके और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. नटराजन को 45.85 फीसदी वोट मिले थे, जबकि इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 31.47 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...