रोहतास:
काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला की उम्मीद थी, लेकिन अब लड़ाई एकतरफा दिख रहा है। कहा जा रहा है कि पवन सिंह के चुनावी मैदान में आने से उपेंद्र कुशवाहा का खेल बिगड़ गया। एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह इंडी अलायंस के उम्मीदवार से बहुत पीछे रह गए है। सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार राजा राम सिंह 50 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कुशवाहा हैं।
चौंका सकता है काराकाट के नतीजे
काराकाट लोकसभा सीट के नतीजे कई लोगों को चौंका सकता हैं। एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। जबकि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह तीसरे स्थान पर हैं। पवन सिंह को केवल 115000 वोट मिले हैं। बता दें कि शुरुआती रुझानों में पवन सिंह आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, परिदृश्य बदल गया और इंडिया अलायंस के उम्मीदवार आगे हो गए।
कड़ा रहा काराकाट में मुकाबला
काराकाट में मुकाबला काफी कड़ा रहा है। बीजेपी के बड़े-बड़े नात उपेंद्र कुशवाहा के लिए प्रचार किया, जबकि पवन सिंह ने भी इलाके में लगातार मौजूदगी बनाए रखी। पवन सिंह के प्रचार में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे एनडीए और महागठबंधन, दोनों टेंशन में थे। हालांकि मतगणना के बाद पवन सिंह रेस से लगभग गायब हो गए हैं।
बता दें कि काराकाट में 53.44 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरुआत में पवन सिंह को आसनसोल से भाजपा का टिकट मिला था, लेकिन उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जिससे उपेंद्र कुशवाहा पर असर पड़ने की संभावना पहले से थी। 2019 में जेडीयू के महाबली सिंह ने रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को हराकर यह सीट जीती थी।
