21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यजनादेश के आगे ढेर हुए कश्मीर के दिग्गज... उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती...

जनादेश के आगे ढेर हुए कश्मीर के दिग्गज… उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती ने मानी हार

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई वोटिंग के रिजल्ट आज आ रहे हैं. एनडीए ने लगातार बढ़त बनाए रखी है तो इंडिया गठबंधन से उसे जोर की टक्कर मिल रही है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती दोनों ने ही अपनी-अपनी सीट गंवा दी है. कश्मीर के इन दोनों दिग्गजों ने X पर पोस्ट लिखकर हार स्वीकार की है.

बारामूला सीट से प्रत्याशी हैं उमर अब्दुल्ला
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से प्रत्याशी थे. यहां उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर इंजीनियर राशिद बतौर उम्मीदवार खड़े थे. दोपहर बाद नतीजों का रुख देखते हुए उमर अब्दुल्ला ने बारामूला सीट पर हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने इंजीनियर राशिद को जीत की बधाई भी दे दी है. उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार करने का समय आ गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसा नहीं लगता कि, राशिद की जीत से जेल से उनकी रिहाई में तेजी आएगी. बता दें कि इंजीनियर राशिद जेल में हैं और उन्होंने जेल से ही अपना चुनाव लड़ा है.

मतदाताओं ने अपनी बात रखीः उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने X पर पोस्ट में लिखा, ‘मुझे लगता है कि अपनी हार को स्वीकार करने का समय आ गया है. उत्तरी कश्मीर में जीत के लिए इंजीनियर रशीद को बधाई. मुझे नहीं लगता है कि उनकी जीत, जेल से उनकी रिहाई में तेजी लाएगी और न ही उत्तरी कश्मीर के लोगों को एक बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा जिसके वे हकदार थे. लेकिन मतदाताओं ने अपनी बात रखी है और लोकतंत्र में यही सब मायने रखता है.’

सज्जाद लोन भी पिछड़ गए
बारामूला सीट की बात करें, तो पहले इस सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन के बीच माना जा रहा था, लेकिन अब्दुल राशिद के पक्ष में जब रुझान आने शुरू हुए तो ये मुकबला टक्कर का बन गया और दोपहर तक स्थिति काफी रोचक हो गई है. जैसे-जैसे सूरज सिर पर चढ़ा उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन नीचे खिसकते रहे अब्दुल राशिद का ग्राफ ऊपर उठता गया. इंजीनियर राशिद, 343953 वोटों से आगे बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं उमर अब्दुल्ला 186890 वोट के साथ पीछे चल रहे हैं. सज्जाद लोन का ग्राफ हाशिए पर है.

पूर्व सीएम मुफ्ती ने भी मानी हार
वहीं, पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी अपनी हार स्वीकार करते हुए X पर पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा, ‘जनता के फैसले का सम्मान करते हुए मैं अपने पीडीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को तमाम बाधाओं के बावजूद उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं. जिन लोगों ने मुझे वोट दिया उनके प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता. जीतना और हारना खेल का हिस्सा है और यह इसकी वजह से हम अपने रास्ते से नहीं डिगेंगे.’

अभी तक ये है वोटों का आंकड़ा
इस लोकसभा चुनाव में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, अनंतनाग राजौरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं. उन्हें नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार मिया अल्ताफ अहमद से कड़ी टक्कर मिली है. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से एनसी नेता मिया अल्ताफ अहमद 482123 (+254631) वोटों से आगे हैं. महबूबा मुफ्ती, सिर्फ 227492 ( -254631) हासिल कर सकी हैं. उन्होंने भी अपनी हार स्वीकार करते हुए बढ़त पा रहे उम्मीदवार को बधाई दी है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....