21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबंगाल में BJP के साथ ममता ने फिर किया खेला! 2019 का...

बंगाल में BJP के साथ ममता ने फिर किया खेला! 2019 का परफॉर्मेंस भी रिपीट नहीं कर सकी भाजपा

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ होते दिख रहे हैं. शुरुआती रुझानों में NDA को बहुमत मिल रहा है तो वहीं INDIA गठबंधन भी बेहतर स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में पश्चिम बंगाल में भी बड़ा खेला देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर भाजपा को उम्मीद थी कि वो ममता बनर्जी के गढ़ में बढ़ोतरी कर लेगी. एग्जिट पोल भी भाजपा के पक्ष में दिख रहे थे. हालांकि नतीजों ने इन सभी दावों की पोल खोल दी है और ममता के गढ़ में भाजपा की स्थिति सुधरने की जगह और ज्यादा खराब होती दिख रही है.

जहां एक ओर 2019 में भाजपा को 18 सीटें मिली थीं तो वहीं इस बार भाजपा 11 सीट पर ही सिमट रही है. और जो तृणमूल कांग्रेस 2019 में 22 सीटों पर काबिज थी वो अब बढ़कर 30 सीटों पर पहुंच गई है. इसके अलावा 1 सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है.

एग्जिट पोल से विपरीत रहे नतीजे
वहीं 2024 को लेकर एग्जिट पोल में भी भाजपा को आंकड़े मिलते दिख रहे थे. वो अब नतीजों में तब्दील होते नहीं दिख रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर NDA को 46% वोट शेयर मिलता दिख रहा था. वहीं TMC को 40 फीसदी वोट मिलने की संभावना थी. सीटों के लिहाज से BJP को बढ़ोतरी की उम्मीद थी. एग्जिट पोल में भाजपा को 26-31 सीटें मिलती दिख रही थीं. तो TMC को 11-14 सीटें मिलने का अनुमान था और INDIA गठबंधन को 0-2 मिलने का अनुमान था. गौरतलब है कि राज्य में इंडिया गठबंधन में सहमित नहीं बन सकी थी. TMC और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा आगे
पश्चिम बंगाल की VIP सीटों की बात करें तो आसनसोल से TMC के शत्रुघ्न सिन्हा जीत रहे हैं. इस सीट पर भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह चौथे नंबर पर चल रहे हैं.

अभिषेक बनर्जी की सीट का हाल
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिजीत दास से आगे चल रहे हैं.

महुआ मोइत्रा भी आगे
महुआ मोइत्रा की सीट की बात करें तो कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में TMC ही जीत रही है और भाजपा की अमृता रॉय चौथे नंबर पर चल रही हैं.

युसूफ पठान की सियासी पिच तैयार
पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है कि यहां कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी उम्मीदवार हैं और वो छठे नंबर पर चल रहे हैं

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....