21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनरेंद्र मोदी का दबदबा तो दिखा लेकिन... भारत में लोकसभा चुनाव के...

नरेंद्र मोदी का दबदबा तो दिखा लेकिन… भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर क्या बोला विदेशी मीडिया

Published on

इस्लामाबाद:

भारत में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे काफी हद तक साफ हो गए हैं। भाजपा और सहयोगी दल बहुमत के 272 के आंकड़े को पार कर गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी भारतीय चुनाव पर रिपोर्ट कर रहा है। दुनिया के कई देशों के मीडिया ने चुनाव नतीजों पर कमेंट किया है। बीबीसी न्यूज ने कहा है कि नतीजों में मोदी की बड़ी चुनावी जीत की उम्मीदें धूमिल हुई हैं। यूके से स्काईन्यूज ने कहा कि बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दूसरे देशों से भी चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में सत्ताधारी भाजपा की निगाहें तीसरी बार सरकार बनाने पर है। अखबार कहता है कि विवादों के बावजूद नरेंद्र मोदी भारत के लोकप्रिय नेता हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत लेकिन विपक्षी दलों का भी शानदार प्रदर्शन। बीबीसी इंग्लिश ने कहा है कि भारत में चुनाव नतीजों में भाजपा की बड़ी जीत की उम्मीदों को झटका। निकी एशिया कहता है कि नरेंद्र मोदी बहुमत की ओर, विपक्षी दलों का गठबंधन पिछड़ा। बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार ने अपनी वेबसाइट पर रिपोर्ट में कहा है कि बीजेपी गठबंधन को करीब 300 सीटों पर बढ़त लेकिन इंडिया ब्लॉक ने भी मजबूती दिखाई। पाकिस्तान के ट्रिब्यून ने कहा है कि नतीजों मोदी गठबंधन का दबदबा दिखा है लेकिन बड़ी जीत नहीं मिल रही है।

चुनाव नतीजों में एनडीए को बहुमत
लोकसभा की 542 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। चुनाव के रुझान लगभग स्पष्ट हो गए हैं। नतीजों में एनडीए को करीब 300 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को अकेले ही 240 से 245 सीटें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में भाजपा को नुकसान हो रहा है। वहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भाजपा फायदे में दिख रही है। बीजेपी नेताओं ने चुनाव प्रचार के समय 400 सीटें जीतने का दावा किया था। एग्जिट पोल में भी एनडीए के 400 के आसपास रहने की बात कही गई थी। हालांकि नतीजों में इतनी बड़ी जीत भाजपा और एनडीए को नहीं मिली है।

चुनाव नतीजों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी को बीते चुनाव के मुकाबले भारी फायदा हो रहा है। कांग्रेस इस चुनाव में 95 से 100 सीटों के बीच लाती दिख रही है। वहीं बीते चुनाव में पांच सीटें जीत वाली सपा 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। तेलुगू देशम पार्टी को इस चुनाव में 16 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...