19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिइन चार राज्यों में BJP के साथ हो गया खेला, 400 पार...

इन चार राज्यों में BJP के साथ हो गया खेला, 400 पार का नारा था… अब 300 के लिए भी पड़े लाले !

Published on

नई दिल्ली,

क्या से क्या हो गया… देखते ही देखते, कहां एनडीए का कुनबा 400 पार का नारा दे रहा था. लेकिन आज जो नतीजे आए हैं, वो बीजेपी को सोचने के लिए मजबूर करने वाले हैं. कहां कमी रह गईं ये तो अब मंथन का विषय है, लेकिन जिन राज्यों के बल पर बीजेपी नेता हुंकार भर रहे थे, उनमें से सबसे भरोसे वाले राज्यों ने ही उसका साथ नहीं दिया. एक दो नहीं, कुल 4 बड़े राज्यों से बीजेपी को कतई इस नतीजे की आहट नहीं थी.

चुनाव से पहले जनता कब किस करवट बैठेगी, इसका केवल अनुमान लगाया जा सकता है. हकीकत का सामना तो रिजल्ट के दिन ही होता है. बीजेपी में अब लंबे समय तक नतीजे को लेकर मंथन का दौर चलेगा, वजह भी सामने आएंगी. लेकिन नतीजे बता रहे हैं कि बीजेपी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का साथ नहीं मिला. इसके अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र ने भी बीजेपी को झटका दिया है.

इन 4 राज्यों में बीजेपी को नहीं मिली कामयाबी!
बीजेपी को सबसे ज्यादा बेहतरीन परिणाम की उम्मीद पश्चिम बंगाल से थी, लेकिन एक बार फिर ममता बनर्जी बीजेपी पर भारी पड़ी हैं. यानी यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के साथ खेला हो गया है. जबकि साल 2019 के चुनाव में इन राज्यों में बीजेपी का बेहतरीन प्रदर्शन था. बीजेपी को उम्मीद थी कि इस बार पिछले चुनाव से भी ज्यादा सीटें इन राज्यों से खाते में आएंगी. लेकिन झटका ऐसा लगा है कि ज्यादा की बात छोड़िए, पिछले चुनाव से भी कम सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही हैं.

इन चार राज्यों में खराब प्रदर्शन की वजह से ही बीजेपी खुद बहुमत से काफी दूर रह गई है. 2019 के चुनाव में बीजेपी को कुल 302 सीटें मिली थीं.लेकिन इस बार 250 भी पार करना मुश्किल है. रुझानों में बीजेपी करीब 240 जीतती दिख रही है, यानी 2019 के मुकाबले बीजेपी की करीब 60 सीटें कम रह सकती हैं. जबकि चुनाव के पहले एनडीए 400 पार का नारा दिया जा रहा था. लेकिन अब एनडीए को 300 सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, और संभावना है कि कहीं एनडीए का कुनबा 300 से नीचे ही रह जाए.

यूपी में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान
सबसे बड़ा झटका बीजेपी को उत्तर प्रदेश से लगा है. जहां 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए की आधी सीटों पर भी जीत होती नहीं दिख रही है. जबकि पिछले चुनाव में सिर्फ बीजेपी को यूपी में 62 सीटों पर जीत मिली थीं, और अबकी बार 40 से कम सीटों पर सिमटती दिख रही है. इस तरह यूपी में बीजेपी को कम से कम 25 सीटों का नुकसान हुआ है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 2019 में 18 सीटें मिली थीं. लेकिन इस बार 11 पर अटकती दिख रही है. जबकि यहां बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाले नतीजे की बात कर रहे थे. वहीं राजस्थान में बीजेपी अलायंस को 2019 में सभी 25 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन इस चुनाव में केवल 14 सीटें मिलती दिख रही है. इसके अलावा महाराष्ट्र में बीजेपी को नुकसान हो रहा है, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) को फायदा होता दिख रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...