19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यचंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से नहीं हुई कोई बात, अटकलों पर...

चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से नहीं हुई कोई बात, अटकलों पर बोले शरद पवार

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 के जारी रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. भाजपा के नेतृत्व वाली NDA 290 से अधिक सीटों पर लगातार आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली INDIA ब्लॉक भी बीते चुनाव के मुकाबले कहीं बेहतर करती नजर आ रही है. INDIA ब्लॉक भी रुझानों में 230 सीटों के आस-पास लगातार बना हुआ है. रुझानों में गौर करने वाली बात यह है कि बीजेपी अकेले अपने दम पर 272 का बहुमत का आंकड़ा पार करने में असमर्थ दिख रही है. भाजपा को अपने सहयोगी TDP, JDU जैसे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा. ऐसे में भाजपा के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह अपने सहयोगियों को न सिर्फ साथ रखे, बल्कि उन्हें साधे भी रहे.

वहीं दूसरी ओर INDIA ब्लॉक को बहुमत के नजदीक पहुंचता देख गठबंधन के बड़े नेता सक्रिय हो गए हैं. इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले शरद पवार के टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से संपर्क में आने की बात सामने आ रही थी. लेकिन पवार ने आजतक से बात करते हुए ऐसे किसी भी तरह की अटकलों से इनकार किया. आपको बता दें कि जारी रुझानों में जो सीटें NDA गठबंधन को मिलती दिख रही हैं उसमें एक बड़ा (दूसरा बड़ा) हिस्सा टीडीपी का है. भाजपा और टीडीपी ने आन्ध्र प्रदेश में साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा था. टीडीपी आन्ध्र प्रदेश में फिलहाल 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

उन्होंने कहा कि अभी तक नीतीश कुमार और चंद्रबाबू से बात नहीं हुई है,लेकिन उनसे बात होने की उम्मीद है. पवार ने बताया कि कल INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक है जिसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है. अगर नायडू या नीतीश कुमार के रुख में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो NDA को सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. दूसरी ओर भाजपा के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चंद्रबाबू नायडू से शिष्टाचार भेंट की.

इससे पहले टीडीपी प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी. टीडीपी नेता ने एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिलने पर बधाई दी. तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत पर चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी. जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू ने दोनों नेताओें के धन्यवाद दिया.

इस बीच JDU के एक बार फिर पाला बदलने के किसी भी तरह के कयास को पार्टी ने खारिज कर दिया है. जदयू नेता के सी त्यागी ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू NDA के साथ बनी रहेगी. साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी राज्य के सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं.

रुझानों को देखते हुए इन मुलाकातों और बातचीतों को काफी अहम माना जा रहा है. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नतीजों की तस्वीरें साफ होती चली जाएगी, वैसे-वैसे नेताओं के बीच हुई ये बातचीत और मुलाकातें अहम होती जाएंगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....