19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यमणिपुर में NDA के खिलाफ जनता का आक्रोश, दोनों ही सीटों पर...

मणिपुर में NDA के खिलाफ जनता का आक्रोश, दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं और इनमें एनडीए की सरकार बनने के साफ संकेत हैं. हालांकि बीजेपी अकेले अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छूती नजर नहीं आ रही है. वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला है और पार्टी 100 के करीब सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. हिंसा की आग में जले मणिपुर की दोनों ही सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है. यहां बीजेपी और एनपीएफ अपनी सीट गंवाती नजर आ रही है.

दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे
इनर मणिपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अंगोमचा बिमोल ने बीजेपी प्रत्याशी पर 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है. वहीं बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने एनडीए के सहयोगी दल नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) उम्मीदवार पर बढ़त हासिल कर ली है. इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था. पिछली बार के नतीजों की बात करें तो 2019 में इनर मणिपुर की सीट बीजेपी ने जीती थी जबकि बाहरी मणिपुर में एनपीएफ प्रत्याशी को जीत मिली थी.

मणिपुर में बंपर वोटिंग
बाहरी मणिपुर सीट के 6 पोलिंग बूथ पर हिंसा के बाद फिर से मतदान हुआ था और सीट पर कुल 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे. इसी तरह दोनों सीटों को मिलाकर मणिपुर में 70 फीसदी से ज्यादा वोटर टर्नआउट रिकॉर्ड किया गया था.

बीते एक साल से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है और वहां वोटिंग के दौरान भी हिंसक झड़प देखने को मिली थी. चुनाव आयोग ने राज्य में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए थे. मणिपुर में भड़की हिंसा में करीब 200 लोग जान गंवा चुके हैं और इसे रोकने में असफल रहने की वजह से लोगों के बीच राज्य की बीजेपी सरकार के प्रति गहरा रोष था जो कि चुनावी नतीजों में भी दिख रहा है. विपक्षी में मणिपुर हिंसा को पूरे चुनाव में मुद्दा बनाता रहा है यहां तक कि राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत भी मणिपुर से ही की थी

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....