19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने दर्ज की बंपर जीत, वायनाड से एनी राजा को...

राहुल गांधी ने दर्ज की बंपर जीत, वायनाड से एनी राजा को 3.64 लाख वोटों से हराया

Published on

नई दिल्‍ली ,

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड से बंपर वोटों से जीत चुके हैं. 2019 में इन्‍होंने वायनाड से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार राहुल गांधी 3,64,422 वोटों से जीते हैं. इन्‍होंने सीपीआई नेता एनी राजा का हराया है. वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी नेता के. सुरेंद्रन रहे.

राहुल गांधी 2019 की तरह इस बार भी 2 सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव मैदान में हैं. वायनाड सीट पर सीपीआई की एनी राजा को कुल 2,83,023 वोट मिले हैं. वहीं तीसरे नंबर पर रहे भाजपा नेता के सुरेंद्रन को कुल 1,41,045 वोट मिले. जबकि राहुल गांध वायनाड सीट पर सभी को पीछे छोड़ते हुए कुल 6,47,445 वोट हासिल किए.

राहुल गांधी ने 2019 में बनाया था रिकॉर्ड
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में वायनाड सीट पर राहुल गांधी के जीत का अनुमान लगाया गया था, जो सच साबित हुआ है. 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड में सीपीआई उम्मीदवार पीपी सुनीर को हराकर 4.31 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी. हालांकि इस बार राहुल गांधी को पिछली बार की तुलना में कम वोट मिले हैं.

इंडिया गठबंधन ने किया कमाल!
खबर लिखे जाने तक इंडिया गठबंधन कुल 231 सीट के साथ 104 सीटों पर आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे थे, जबकि NDA 294 सीटों के साथ 49 सीटों पर पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे थे. हालांकि माना जा रहा है कि एनडीए गठबंधन सरकार बना सकती है.

रायबरेली से भी जीते सकते हैं राहुल गांधी
गौरतलब है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी चुनाव मैदान में है, जिसका रिजल्‍ट अभी जारी नहीं हुआ था. इस सीट पर राहुल गांधी 3,90,030 वोटों से आगे थे. इन्‍हें कुल 6,87,649 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह चुनाव मैदान में थे. इन्‍हें कुल 2,97,619 सीट मिले थे. तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर प्रसाद यादव थे. यहां से भी राहुल गांधी की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....