14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यगुजरात विधानसभा उपचुनाव... सभी 5 सीटों बीजेपी की जीत, 156 से बढ़कर...

गुजरात विधानसभा उपचुनाव… सभी 5 सीटों बीजेपी की जीत, 156 से बढ़कर 161 हुई विधायकों की संख्या

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही कई प्रदेशों में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं. इसी कड़ी में गुजरात विधानसभा की 5 सीटों के उप चुनाव में भाजपा ने सभी सीटें जीत ली हैं. इनमें पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया, वीजापूर से सी जे चावडा, मानावदर से अरविंद लाडानी, खंभात से चिराग पटेल और वाघोडिया से धर्मेंद्र सिंह वाघेला चुनाव जीत गए हैं. असल में 5 में से चार विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे जुड़े थे और उप चुनाव लड़े थे.

धर्मेंद्र सिंह वाघेला निर्दलीय चुनाव जीते थे फिर इस्तीफा दिया और अब भाजपा से चुनाव जीते हैं. विधानसभा में भाजपा का संख्याबल अब 161 पहुंच गया है. असल में, गुजरात की वीजापुर, पोरबंदर, माणावदर, खंभात और वाघोडिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने थे. कांग्रेस ने वीजापुर से दिनेश पटेल, पोरबंदर से राजू ओडेदरा, माणावदर से हरी कंसागरा, खंभात से महेंद्र सिंह परमार और वाघोडिया से कनू गोहिल को कैंडिडेट बनाया था.

गुजरात में 25 लोकसभा सीट के साथ ही गुजरात विधानसभा की 5 सीट पर उपचुनाव आयोजित हुए थे. बीजेपी ने सभी 5 विधानसभा सीट पर जीत हांसिल की है. 182 सदस्यों की गुजरात विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या अब 156 से बढ़कर 161 हो चुकी है. बात करें तो बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 5 सीट पर उपचुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन किया था वो सभी मौजूदा गुजरात विधानसभा के सदस्य थे, लेकिन सीजे चावडा, अर्जुन मोढवाडिया, अरविंद लाड़ानी और चिराग पटेल ने कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन करके दोबारा बीजेपी के सिंबल पर उसी सीट से चुनाव लड़ा जहां से इस्तीफा दिया था और फिर जीत हासिल की है.

बता दें कि 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव साल 2022 में आयोजित हुए थे. उस वक़्त भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए 156 सीट पर जीत हांसिल की थी. तब कांग्रेस के पास 17, आम आदमी पार्टी के पास 5, अपक्ष 3 और सपा के पास 1 सीट थी. विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद छह विधायक इस्तीफा दे चुके थे. इन सभी ने बीजेपी जॉइन की थी और इन छह सीट में से वीसावदर विधानसभा सीट छोड़कर बाक़ी की पांच सीट पर उपचुनाव आयोजित हुए. सभी सीट पर बीजेपी ने जीत हांसिल की है. जिसके बाद 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में अब बीजेपी के 161, कांग्रेस के 13, आम आदमी पार्टी 4, अपक्ष के 2 और सपा से 1 विधायक हो चुके है. आने वाले वक्त में अब वीसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव आयोजित होगा तो साथ ही में वाव विधानसभा से विधायक गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा लोकसभा से जीत हांसिल की है तो वाव सीट भी खाली होगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....