14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिविपक्ष में बैठेंगे या सरकार बनाने की कोशिश करेंगे? नतीजों के बाद...

विपक्ष में बैठेंगे या सरकार बनाने की कोशिश करेंगे? नतीजों के बाद राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में इंडिया ब्लॉक 231 और एनडीए गठबंधन को 294 सीटें मिलती दिख रही हैं. इंडिया ब्लॉक में शामिल कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये जनादेश पीएम मोदी के खिलाफ है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस ने ये चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ा, बल्कि ये चुनाव हमने बीजेपी, सभी संस्थाओं, सीबीआई, ईडी के खिलाफ लड़ा. क्योंकि इन संस्थाओं को मोदी सरकार ने कैप्चर कर लिया था. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी. जब बीजेपी ने हमारे बैंक अकाउंट सीज किए, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला, पार्टियां तोड़ीं तभी से मेरे दिमाग में था कि देश की जनता अपने संविधान के लिए एकसाथ खड़ी होगी. ये सोच सही साबित हुई.

राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता ने संविधान को बचाने का सबसे बड़ा और पहला कदम उठाया है. कांग्रेस ने इस चुनाव में हमने इंडिया ब्लॉक के पार्टनर की रेस्पेक्ट की. उन्हें साथ लिया. जहां भी गठबंधन लड़ा हम साथ होकर लड़े. कांग्रेस ने देश को नया विजन दे दिया है.

सरकार बनाएंगे या विपक्ष में रहेंगे?
नतीजों के बाद सरकार बनाएंगे या विपक्ष में बैठेंगे, इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि इसे लेकर कल फैसला लिया जाएगा. हमारा गठबंधन कल ही इस पर फैसला लेगा. जो भी इंडिया गठबंधन फैसला लेगा, हम उस पर फैसला लेंगे राहुल गांधी ने कहा कि.देश ने पीएम मोदी से कह दिया है कि हम आपको नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान बचाने का काम देश के सबसे गरीब लोगों ने किया है. मजदूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों औऱ पिछड़ों ने संविधान बचाया है.

वायनाड या रायबरेली में से किस पार्टी को छोड़ेंगे राहुल?
राहुल गांधी ने दो सीटों वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की है. लेकिन वह किस सीट को छोड़ेंगे इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि दोनों सीटों के वोटर्स का दिल से धन्यावाद करना चाहूंगा. हालांकि मैंने इस पर अभी फैसला नहीं लिया है कि किस सीट को छोड़ूंगा. इसे लेकर थोड़ी चर्चा करूंगा. इसके बाद फैसला लूंगा.

खड़गे बोले- ये जनता और लोकतंत्र की जीत
खड़गे ने कहा कि यह जनता का फैसला है और जनता और लोकतंत्र की जीत है.हम कहते रहे हैं कि यह लड़ाई जनता और मोदी के बीच है. हम विनम्रतापूर्वक जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं. खड़गे ने कहा कि मतदाताओं ने किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है. खासकर भाजपा को. जिसने एक व्यक्ति, एक चेहरे के आधार पर वोट मांगे. उन्होंने कहा कि यह उनकी (भाजपा की) राजनीतिक और नैतिक हार है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...