7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्ययूसुफ पठान ने अधीर रंजन का 25 साल पुराना किला किया ध्वस्त,...

यूसुफ पठान ने अधीर रंजन का 25 साल पुराना किला किया ध्वस्त, जीता बहरामपुर का चुनाव

Published on

बहरामपुर ,

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा से जीत हासिल की. यूसुफ पठान इस चुनाव में टीएमएसी के टिकट पर मैदान पर थे. यूसुफ ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को हराया. अधीर रंजन साल 1999 से इस सीट से सांसद थे. यूसुफ ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अपनी जीत की पुष्टि की. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक परिणाम घोषित होना बाकी है.

‘मैं उनका सम्मान करता हूं….’
यूसुफ ने कहा, ‘मैं आप सभी को बधाई देता हूं जो मेरे साथ रहे हैं. मैं खुश हूं. यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की जीत है. रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं. मैं अधीर रंजन जी का सम्मान करता हूं और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा. मैं सबसे पहले एक स्पोर्ट्स अकादमी बनाऊंगा ताकि युवा अपना करियर बना सकें. मैं उद्योगों के लिए भी काम करूंगा. मैं यहां रहूंगा और लोगों के लिए काम करूंगा. मैं गुजरात में भी रहूंगा क्योंकि मेरा परिवार वहीं है. बहरामपुर में मुझे एक नया परिवार मिला है. मैंने दीदी (ममता बनर्जी) से बात की. वो खुश हैं.’

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....