17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedबीजेपी चूकी तो रोया बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी में रिकॉर्ड गिरावट से लोगों के...

बीजेपी चूकी तो रोया बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी में रिकॉर्ड गिरावट से लोगों के 31 लाख करोड़ स्‍वाहा!

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों को 31 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स लगभग छह फीसदी भरभरा गया। देश में आम चुनाव की मतगणना के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इसके चलते कारोबारी भावना कमजोर हुई। मंगलवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 31,07,806.27 करोड़ रुपये घटकर 3,94,83,705.27 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले सोमवार को भारी तेजी के बाद इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 13,78,630.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,25,91,511.54 करोड़ रुपये हो गया था।

बाजार को पूर्ण बहुमत म‍िलने की थी उम्‍मीद
असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख सिद्धार्थ भामरे ने कहा कि भाजपा के पूर्ण बहुमत से चूकने के बावजूद राजग अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ नई सरकार बना लेगा। हालांकि, शेयर बाजार बीजेपी को पूर्ण बहुमत और राजग को भारी जीत मिलने की उम्मीद कर रहे थे।भामरे ने कहा, ‘हालांकि, बाजार गठबंधन सरकार से जुड़ी चुनौतियों से वाकिफ है। अब चुनाव परिणाम एकतरफा नहीं रहे, इसलिए हम मुनाफावसूली देख रहे हैं।’ उन्होंने अनुमान जताया कि मुनाफावसूली कुछ और समय तक जारी रह सकती है।

अडानी समूह के शेयरों में चौतरफा ब‍िकवाली
शेयर बाजार के औंधे मुंह गिरने के साथ अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट आई। ज्यादातर निचली सर्किट सीमा पर आ गए। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.64 लाख करोड़ रुपये घट गया। कारोबार समाप्त होने पर अडानी पोर्ट्स का शेयर 21.26 फीसदी, अडानी एनर्जी सोल्यूशंस 20 फीसदी, समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज 19.35 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी ने 19.20 फीसदी का गोता लगाया।

अडानी टोटल गैस 18.88 फीसदी, एनडीटीवी 18.52 फीसदी, अडानी पावर 17.27 फीसदी और अम्बुजा सीमेंट 16.88 फीसदी नीचे आया। वहीं, एसीसी का शेयर 14.71 फीसदी और अडानी विल्मर 9.98 फीसदी फिसला। कारोबार के दौरान समूह की 10 कंपनियों में से आठ निचले सर्किट पर पहुंच गई थीं। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,64,366.12 करोड़ रुपये घटकर 15,78,346.79 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 19,42,712.91 करोड़ रुपये था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...