8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीति7 राज्यों में नहीं खुला बीजेपी का खाता, 4 केंद्रशासित प्रदेश में...

7 राज्यों में नहीं खुला बीजेपी का खाता, 4 केंद्रशासित प्रदेश में भी जीरो, लिस्ट देख लीजिए

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा देने वाली बीजेपी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी अपने बूते बहुमत हासिल करने से चूक गई है। पिछले दो लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस साल पार्टी का सबसे खराब रहा है। पार्टी इस बार महज 240 पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं, पिछले चुनाव में पार्टी ने अपने बूते 303 सीटें जीती थीं। हालांकि, एनडीए के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पार्टी एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में है। खास बात है कि देश के 7 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है।

सीट के साथ वोट शेयर भी घटा
इस बार चुनाव में बीजेपी को सीटों के साथ ही वोट शेयर में भी झटका लगा है। पार्टी इस बार लगभग 240 सीट पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। वहीं, पिछले चुनाव में पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में पार्टी ने अपने बूते 282 सीट का आंकड़ा छुआ था। इस बार पार्टी को 36.61 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, साल 2019 में पार्टी का वोट शेयर 37. 69 था। हालांकि, पार्टी ने साल 2014 में 31 फीसदी वोट हासिल किया था। कांग्रेस ने इस साल 21.26 फीसदी वोट हासिल किए हैं। जबकि पार्टी को पिछले आम चुनाव में 19.66 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 52 सीटें जीती थी। इस बार कांग्रेस करीब 100 सीट पर जीत हासिल करती नजर आ रही है।

पंजाब, मणिपुर में बीजेपी को झटका
पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब में पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है। पिछले चुनाव में पार्टी के दो सांसद थे। इस बार बीजेपी पंजाब में एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रही है। पंजाब में बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन नहीं हो पाया था। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में पार्टी एक बार फिर खाता खोलने में नाकाम रही। पीएम मोदी के लगातार दौरे और चुनाव प्रचार का पार्टी को यहां फायदा नहीं मिला। राज्य की 39 सीटों में से पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। मणिपुर की दो लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया। बीजेपी यहां खाता खोलने में असफल रही। बीजेपी ने यहां 16.58 फीसदी वोट हासिल किए। सिक्किम में लोकसभा की एक सीट है। इस सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने जीत हासिल की।

इन राज्यों में नहीं खुला खाता
तमिलनाडु
पंजाब
सिक्किम
मणिपुर
मेघालय
मिजोरम
नगालैंड

केंद्रशासित प्रदेश
पुडुचेरी
चंडीगढ़
लद्दाख
लक्षद्वीप

केंद्रशासित प्रदेश में नहीं चला सिक्का
बीजेपी को केंद्र शासित प्रदेश में भी झटका लगा है। पार्टी को चंडीगढ़ सीट गंवानी पड़ी। चंडीगढ़ सीट से पार्टी उम्मीदवार संजय टंडन 2504 मतों से हार गए। पिछली बार इस सीट से पार्टी नेता किरण खेर चुनाव जीती थीं। इसी तरह पुडुचेरी, लद्दाख और लक्षद्वीप में भी पार्टी खाता खोलने में नाकाम रही।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...