8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यराजस्थान: संजना जाटव ने किया डांस, डोटासरा ने बुलाया मोरिया, दस सालों...

राजस्थान: संजना जाटव ने किया डांस, डोटासरा ने बुलाया मोरिया, दस सालों के बाद कांग्रेस की बल्ले-बल्ले पर दिखा ऐसा नजारा

Published on

जयपुर

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के परिणामों से आखिर बीजेपी का मिशन 25 अभियान का सपना अधूरा रह गया। इस दौरान मंगलवार शाम जारी फाइनल रिजल्ट में बीजेपी को 14 सीटों पर जीत मिली, जबकि दो बार का क्लीन स्वीप का दंश झेल चुकी कांग्रेस की जीत की तलाश इस बार आखिर पूरी हो ही गई। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के साथ 11 सीटों पर अपना कब्जा जमाया हैं। इधर, कांग्रेस में अपनी जीत से जमकर जश्न का माहौल है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीजेपी की मिमिक्री करते हुए नजर आए। उनका चुनावी सभाओं में डायलॉग ‘मोरिया बुलवा देंगे’ को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इसमें डोटासरा बीजेपी पर तंज कसते हुए बता रहे हैं कि ‘हमने बीजेपी का मोरिया बुलवा दिया है।’

मोबाइल पर मोर की आवाज निकलवा कर कसा तंज
गोविंद सिंह डोटासरा का यह 20 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इसमें डोटासरा चुनाव परिणामों को लेकर बीजेपी पर तंज कस रहे हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत के समय डोटासरा मोबाइल लेकर मोर के बोलने के एक वीडियो को बार-बार चला चला कर दिखा रहे हैं। इसके माध्यम से डोटासरा ने बताया कि कांग्रेस ने बीजेपी का मोरिया बुला दिया हैं। इस पर वहां मौजूद लोग और पत्रकार भी जमकर ठहाके लगाते हुए नजर आए। बता दें कि डोटासरा इस लोकसभा चुनाव में अपनी चुनाव में सभाओं में बार-बार इस डायलॉग को दोहराते रहे कि ‘लोकसभा चुनाव में हम बीजेपी का मोरिया बुलवा देंगे।

भरतपुर में जीत की खुशी में संजना जाटव ने किया डांस
चुनाव परिणाम के दौरान भरतपुर से कांग्रेस की उम्मीदवार संजना जाटव ने बीजेपी के रामस्वरूप कोली को 53000 से अधिक वोटों से हराया। इस दौरान कांग्रेस की जीत के बाद काउंटिंग स्थल के बाहर कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान प्रत्याशी संजना जाटव को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घेर कर जोश के साथ नारेबाजी की। यही नहीं संजना जाटव भी अपनी जीत की खुशी में झूम उठी। उन्होंने डीजे की धुन पर काफी देर तक डांस भी किया। इसको देखकर कांग्रेसी कार्यकर्ता भी जमकर उत्साहित हो गए। उनके साथ कार्यकर्ताओं ने भी ताल से ताल मिलाकर थिरकते नजर आए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....