17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorized'तुम रॉकस्टार हो, जीत की बधाई', कंगना रनौत को अनुपम खेर से...

‘तुम रॉकस्टार हो, जीत की बधाई’, कंगना रनौत को अनुपम खेर से मिली पहली बधाई

Published on

कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 को जीतकर राजनीति में धमाकेदार एंट्री कर ली है. लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की उम्मीदवार थीं. उन्होंने अब मंडी की लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है. कंगना ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा सांसद के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मात देकर जीत अपने नाम की है. ऐसे में उन्हें बॉलीवुड के सितारों से बधाई मिल रही है.

अनुपम ने दी कंगना को बधाई
एक्टर अनुपम खेर ने कंगना रनौत को जीत की बधाई दी है. उन्होंने X पर कंगना का मोंटाज वीडियो शेयर कर लिखा, ‘प्यारी कंगना, तुम्हारी बड़ी विजय पर बधाई हो. तुम रॉकस्टार हो. तुम्हारा सफर बहुत-बहुत प्रेरणादायक रहा है. तुम्हारे लिए, मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मैं बहुत खुश हूं. तुमने हर बार साबित किया है कि अगर आप फोकस रहकर मेहनत करते हैं तो कुछ भी हो सकता है. जय हो.’

कंगना ने कहा शुक्रिया
लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत हासिल करने पर कंगना रनौत बेहद खुश हैं. उनके लिए ये जीत काफी बड़ी चीज है. एक छोटे से शहर से निकलकर कंगना ने जो कामयाबी हासिल की है, वो वाकई में काबिल-ए-तारीफ है. कंगना, देश की हर लड़की के लिए मिसाल बन चुकी हैं. उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर जनता को ध्यानवाद कहा है. कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की.’

बॉलीवुड का बड़ा नाम रही हैं कंगना
जीत के बाद कंगना रनौत के फैंस के बीच भी धूम मच गई है. उन्हें फैंस से भी ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. कंगना रनौत, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने मॉडलिंग के बाद साल 2006 में गैंगस्टर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. अपने 18 साल के फिल्मी करियर में कंगना ने ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘कृष 3’, ‘तुन वेड्स मनु’ सनी अन्य फिल्मों में काम किया. कंगना 4 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए कंगना को पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा उन्हें 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. अब उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का इंतजार किया जा रहा है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...