9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़ सीट से जीते मनीष तिवारी, बीजेपी के संजय टंडन को 2504...

चंडीगढ़ सीट से जीते मनीष तिवारी, बीजेपी के संजय टंडन को 2504 वोटों से हराया

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 की प्रमुख हॉट सीटों में से एक चंडीगढ़ की सीट पर लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने किरण खेर की जगह संजय टंडन को मैदान में उतारा था. दूसरी ओर इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के तौर पर वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी थे. कांग्रेस ने यहां से पवन कुमार बंसल की जगह मनीष पर भरोसा जताया था. इस सीट से मनीष तिवारी जीत गए हैं.चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 2504 वोटों से विजयी घोषित किया गया है.

बता दें कि 2014 और 2019 में चंडीगढ़ संसदीय सीट पर बीजेपी की किरण खेर को जीत मिली थी. इससे पहले साल 2004 और 2009 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल संसद में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. लेकिन पार्टी ने इस बार उनकी जगह मनीष तिवारी को यहां से लड़ाने का फैसला किया. आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में मनीष तिवारी का समर्थन किया है और अरविंद केजरीवाल ने उनके लिए चुनाव प्रचार भी किया था.

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक चंडीगढ़ में मनीष तिवारी को बढ़त मिलती नजर आ रही थी. पिछले चुनाव की बात करें तो साल 2019 में किरण खेर को चंडीगढ़ में 50.64 प्रतिशत वोट मिले थे. पवन बंसल 40.35 प्रतिशत वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे. वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को करीब 4 फीसदी मत प्राप्त हुए थे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....