9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedपहली बार चूके मोदी! मामूली अंतर से म‍िली जीत जरूरी सुधारों में...

पहली बार चूके मोदी! मामूली अंतर से म‍िली जीत जरूरी सुधारों में लाएगी तेजी, एक्‍सपर्ट्स से समझ‍िए

Published on

मुंबई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ते हुए पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल करने से चूकी है। मोदी का बदले सियासी हालात में सत्ता में लौटना महत्वपूर्ण होगा। आशंका है कि यह सुधारों की दिशा में आगे बढ़ने को चुनौतीपूर्ण बना देगा। अर्थशास्त्रियों ने मंगलवार को यह राय जाहिर की। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, लोकसभा चुनावों की मतगणना के नतीजों से पता चलता है कि मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लगभग 290 सीटें जीतने जा रहा है। लेकिन, बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 के आंकड़े से पीछे रह गई है। अर्थशास्त्रियों ने इसे एक ‘नकारात्मक आश्चर्य’ करार दिया।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एम्के ने कहा, ‘इस बात की संभावना है कि नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में वापस आएंगे। हालांकि, उन्हें शासन में बदली हुई परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।’ ब्रोकरेज ने आगे कहा कि इस तरह की स्थिति में आर्थिक नीति की व्यापक दिशा में बदलाव की संभावना नहीं है।

नई सरकार का कहां पर होगा फोकस?
स्विस ब्रोकरेज फर्म यूबीएस के विश्लेषकों ने उम्मीद जताई कि नई सरकार मैन्‍यूफैक्‍चरिंग, नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने, श्रम सुधारों को लागू करने, कौशल विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने सहित आपूर्ति-पक्ष के सुधारों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, ‘हालांकि हमें लगता है कि भूमि सुधार, बुनियादी ढांचे पर खर्च को बढ़ावा देना, विनिवेश, कृषि विधेयक, समान नागरिक संहिता और पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने जैसे कठोर सुधारों को लागू करना इस सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।’

आरबीएल बैंक की अचला जेठमलानी ने कहा कि बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को मामूली अंतर से मिली जीत जरूरी सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा सकती है। इससे भारत की ग्रोथ स्‍टोरी को समर्थन मिलेगा।एम्के ने कहा कि सरकार के लिए तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) जैसे क्षेत्रीय सहयोगियों पर निर्भरता होने से उनके हिसाब से नीतियों को समायोजित करना होगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...