11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यपूर्णिया से जीते पप्पू यादव, बिहार में 14 साल बाद खत्म हुआ...

पूर्णिया से जीते पप्पू यादव, बिहार में 14 साल बाद खत्म हुआ निर्दलीयों की जीत का सूखा

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की एक सीट को लेकर खूब चर्चा रही. यह सीट थी पूर्णिया लोकसभा सीट. इस सीट से पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक की ओर से टिकट के दावेदार थे. लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की विधायक बीमा भारती को उम्मीदवार बना दिया तो पप्पू निर्दलीय ही मैदान में कूद पड़े.

पप्पू यादव ने कांटे के मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू के संतोष कुमार 16 हजार वोट से अधिक के अंतर से हरा दिया है. आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं. 2010 में सूबे की बांका लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद यह पहला मौका है जब बिहार की किसी सीट से कोई निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद पहुंचेगा.

2009 में आखिरी बार जीते थे निर्दलीय
बिहार में साल 2009 के आम चुनाव में सूबे की दो सीटों से निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे. तब बिहार की बांका सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह संसद पहुंचे थे तो वहीं सिवान सीट से ओमप्रकाश यादव को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत मिली थी. दिग्विजय के निधन से रिक्त हुई बांका सीट पर 2010 में उपचुनाव हुए. उपचुनाव में दिग्विजय की पत्नी पुतुल कुमारी को जीत मिली और तब से अब तक किसी चुनाव में किसी सीट से कोई निर्दलीय नहीं जीत सका है. 2014 और 2019 के आम चुनाव में भी बिहार से निर्दलीयों की झोली खाली ही रही.

पप्पू को सूट करती है निर्दल राजनीति
पप्पू यादव की यह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में तीसरी और कुल मिलाकर चौथी चुनावी जीत है. पप्पू को निर्दल राजनीति सूट करती है. पप्पू ने अपने चुनावी सफर का आगाज भी बतौर निर्दलीय चुनाव लड़कर ही किया था. हालांकि, वह विधानसभा चुनाव था. पप्पू यादव 1990 में मधेपुरा की सिंहेश्वर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े और जीते.

पप्पू यादव तीसरी बार निर्दलीय सांसद
पप्पू यादव इससे पहले भी दो बार निर्दलीय सांसद रहे हैं और दोनों ही बार वह पूर्णिया सीट से ही संसद पहुंचे थे. पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से 1991 और 1999 का चुनाव भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ही जीता था. पप्पू यादव 1996 में पूर्णिया से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते थे. वह मधेपुरा सीट से भी दो बार सांसद रहे हैं और दोनों ही बार आरजेडी के टिकट पर.

पप्पू यादव कुल छह बार सांसद रहे जिसमें दो बार वह आरजेडी से जीतकर पहुंचे तो एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर. यह तीसरा मौका है जब पप्पू यादव बतौर निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. कुल मिलाकर देखें तो पप्पू यादव 2014 के चुनाव तक विधानसभा और लोकसभा के कुल चार चुनाव बतौर निर्दल उम्मीदवार जीत चुके हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....