13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीति'सरकार तो अब बनेगी ही' नीतीश ने कर दिया ऐलान, लेकिन किसकी......

‘सरकार तो अब बनेगी ही’ नीतीश ने कर दिया ऐलान, लेकिन किसकी… सस्पेंस बना गए JDU चीफ

Published on

पटना:

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को मिली जीत के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आज बुधवार को दिल्ली में बीजेपी की ओर से एनडीए की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार फ्लाइट से दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि शाम 4 बजे एनडीए की मीटिंग होने वाली है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें, इंडिया गठबंधन ने गुरुवार को मीटिंग बुलाई है।

सरकार तो अब बनेगी ही: नीतीश
दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दे दिया। नीतीश कुमार ने कहा- ‘सरकार तो अब बनेगी ही।’ किसकी सरकार बनेगी? इस पर नीतीश कुमार मुस्कुराए और गाड़ी में बैठकर चले गए। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी थे। एनडीए की बैठक से पहले जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा, ‘हम एनडीए के साथ हैं। नीतीश जी आज बैठक में जाएंगे। बिहार की जनता ने एनडीए को बिहार में बड़ा जनादेश दिया है।’ सूत्रों से पता चलता है कि सीएम नीतीश कुमार आज ही राष्ट्रपति को अपना समर्थन पत्र सौंपने की योजना बना रहे हैं।

नीतीश संग फ्लाइट में नजर आए तेजस्वी
इधर तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। तेजस्वी यादव पटना से फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ चले थे। वहां से सामने आई तस्वीरों में तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के पीछे बैठे नजर आए। लेकिन दिल्ली पहुंचते-पहुंचते तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के पास वाली सीट पर बैठे नजर आए। इसे लेकर अटकलें भी शुरू हो गईं।

नीतीश-तेजस्वी के एक फ्लाइट से सफर पर जेडीयू मंत्री का बयान
अटकलों पर अब जेडीयू मंत्री जमा खान का बयान आया है। जमा खान ने कहा, ‘नीतीश कुमार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में भाग लेना है। इसलिए वो आज फ्लाइट से दिल्ली गए। तेजस्वी को विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेना है। ऐसे में अगर वे भी उसी फ्लाइट से गए तो यह महज एक संयोग है। इसके अलावा और कुछ नहीं है।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...