8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिमोदी का प्रधानमंत्री बनना तय, एनडीए गठबंधन में चुने गए नेता, 8...

मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय, एनडीए गठबंधन में चुने गए नेता, 8 जून को ले सकते हैं शपथ

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बुधवार को सहयोगी दलों के साथ बैठक कर सरकार गठन को लेकर चर्चा की. अब अगली बैठक 7 जून को सुबह 11 बजे बुलाई गई है, जिसमें NDA की संसदीय दल के नेता शामिल होंगे. 7 जून को पीएम मोदी को NDA के घटक दल का नेता चुना जाएगा. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

NDA की बैठक में शामिल हुए ये नेता
NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, एच.डी. कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण शामिल रहे. इनके अलावा सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, इंद्र हंग सुब्बा, सुदेश महतो, राजीव रंजन सिंह और संजय झा भी शामिल हुए. बुधवार को प्रधानमंत्री के सरकारी आवास LKM पर NDA की बैठक हुई.

PM ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा
बुधवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने मंत्रिपरिषद सहित अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें.

पीएम मोदी को नेता चुनने के लिए मिला समर्थन
प्रस्ताव में कहा गया कि 2024 भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है. बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है. हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता. हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं.बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं से कहा, बधाई हो, सभी ने अच्छा संघर्ष किया. एनडीए अब देश के विकास के लिए काम करेगा. हम लोगों के लिए अपना काम जारी रखेंगे.

सरकार बनाने में न हो देरी: नीतीश कुमार
बुधवार को NDA की मीटिंग में शामिल सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार बनाने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए. हमें जल्द से जल्द सरकार बनानी चाहिए.इस बार के नतीजे में बीजेपी अकेले बहुमत (272) के आंकड़े को नहीं छू पाई और उसे 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...