18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह ने आग उगलती यॉर्कर से उड़ाए स्टंप्स के परखच्चे, सहम...

जसप्रीत बुमराह ने आग उगलती यॉर्कर से उड़ाए स्टंप्स के परखच्चे, सहम गया आइरिश बल्लेबाज!

Published on

न्यूयॉर्क

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आठवां मुकाबला भारत और आयरलैंड के बीच न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टीम इंडिया ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। उन्होंने आयरलैंड के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। भारतीय गेंदबाजों के सामने आयरलैंड पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। आयरलैंड 16 ओवर में सिर्फ 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं आइरिश टीम को 100 रन से कम पर रोकने में जसप्रीत बुमराह का भी अहम योगदान रहा। खासकर बुमराह ने आयरलैंड के जोशुआ लिटल को गजब का बोल्ड मारा, जिससे उन्होंने महफिल लूट ली।

बुमराह की आग उगलती यॉर्कर से हुआ लिटल का काम तमाम
आयरलैंड की पारी का 15वां ओवर भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर जोशुआ लिटल स्ट्राइक पर थे। जसप्रीत बुमराह ने लिटल को आग उगलती यॉर्कर गेंद डाली जो बिल्कुल ठिकाने में गिरी। ऐसे में बुमराह की यॉर्कर को रोकना मु्श्किल ही नहीं नामुमकिन था। गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी और लिटल क्लीन बोल्ड हो गए। वह 14 रन बनाकर वापसी पविलियन लौट गए।

बुमराह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
आयरलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने कुल 3 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए और 2 विकेट लिए। बुमराह ने हैरी टेक्टर को भी आउट किया था। इसी के साथ उन्होंने अपने स्पेल में एक मेडिन ओवर भी डाला था। उस मेडिन ओवर से ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडिन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 मेडिन ओवर फेंके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के नाम था, जिन्होंने 10 मेडिन ओवर फेंके थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...