17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedरणबीर की Ramayan पर बोलीं दीपिका चिखलिया- उन लोगों से निराश हूं...

रणबीर की Ramayan पर बोलीं दीपिका चिखलिया- उन लोगों से निराश हूं जो रामायण बनाते रहते हैं, बस ऐसा मत करो

Published on

दीपिका चिखलिया 80 के दशक में फेमस धार्मिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ में मां सीता की भूमिका से खूब मशहूर हुईं। इसके बाद भी ‘रामायण’ पर कई सीरियल और फिल्में बनीं, लेकिन उन्हें वो प्रसिद्धि नहीं मिली जो रामानंद सागर के धारावाहिक को मिली थी। अब दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि लोगों को धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

दीपिका ने अपनी इस बात का तथ्य समझाते हुए कहा कि आखिर क्यों ‘रामायण’ का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो रामायण बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ये करना चाहिए। लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।’

‘आप जो कर रहे हैं, आप रामायण के पूरे प्रभाव को खराब कर रहे हैं’
उन्होंने ये भी कहा, ‘ मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए, क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो वे कुछ नया लाना चाहते हैं। एक नई कहानी, एक नया कोण, एक नया रूप। जैसे कृति सेनन के लिए उन्होंने उसे गुलाबी रंग की सैटिन (आदिपुरुष में) साड़ी दी। उन्होंने सैफ ( सैफ अली खान,ओम राउत की फिल्म में रावण की भूमिका) को एक अलग रूप दिया क्योंकि वे रचनात्मक रूप से कुछ अलग करना चाहते थे, लेकिन फिर आप जो कर रहे हैं, आप रामायण के पूरे प्रभाव को खराब कर रहे हैं।’

‘किसी को धार्मिक ग्रंथों में लिखी चीजों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए’
उन्होंने आगे कहा, ‘किसी को धार्मिक ग्रंथों में लिखी चीजों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसा करना चाहिए और इसे साइड रखकर छोड़ देना चाहिए। बस ऐसा मत करो। रामायण के अलावा भी ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जिनके बारे में आप बात कर सकते हैं। बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनके बारे में बात कर सकते हैं। बहुत सी ऐसी कहानियां हैं जिनके बारे में बात की जा सकती है, जो इतिहास में आज़ादी के लिए वीरतापूर्वक लड़े लेकिन गुमनाम नायक बनकर रह गए। तो सिर्फ रामायण ही क्यों?’

अरुण गोविल और लारा दत्ता की तस्वीरें सेट से हुई थीं लीक
बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर ऐसी खबरें आई हैं कि रणबीर इस फिल्म के लिए डिसिप्लीन के साथ फिटनेस का पालन कर रहे हैं। वह शाकाहारी खाने के साथ अपने किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए अपने कैरक्टर के लिए उस तरह की फिजिक पाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं । भगवान राम और मां सीता के रूप में रणबीर और साईं पल्लवी की तस्वीरें दो महीने पहले सेट से लीक हो गई थीं। इस पीरियड-ड्रामा से शाही कपड़ों में अरुण गोविल और लारा दत्ता की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनके बारे में कहा गया है कि वे इस फिल्म में राजा दशरथ और रानी कैकेयी की भूमिका निभा सकती हैं। वहीं बॉबी देओल कुंभकरण, विजय सेतुपति विभीषण और सनी देओल के भगवान हनुमान की भूमिका निभाने की भी खबरें आई हैं। वैसे अभी तक नितेश या निर्माताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...