18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeखेलT20 WC में भारत की धमाकेदार शुरुआत, पहले गेंदबाजों का धमाल फिर...

T20 WC में भारत की धमाकेदार शुरुआत, पहले गेंदबाजों का धमाल फिर रोहित शर्मा की विस्फोटक फिफ्टी

Published on

न्यूयॉर्क:

भारत ने आयरलैंड को हराते हुए अपने टी-20 वर्ल्ड कप अभियान का शानदार आगाज किया है। पहले तेज गेंदबाजों की चौकड़ी ने उछाल लेती पिच पर आयरलैंड को बुधवार रात सिर्फ 96 रन पर समेट दिया। बाद में कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड फिफ्टी के बूते इस मामूली लक्ष्य को दो विकेट खोकर 46 गेंद पहले हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे ऋषभ पंत ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। अब भारत का अगला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को न्यूयॉर्क के इसी नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

इंजरी के बाद रोहित रिटायर्ड हर्ट
कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में 52 रन बनाए। चार चौके और तीन छक्के की पारी में उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। इस फिफ्टी के दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में चार हजार तो टी-20 वर्ल्ड कप में हजार रन का आंकड़ा पूरा किया। ड्रॉप इन पिच खतरनाक थी। गेंद अजीबोगरीब तरीके से उछाल ले रही थी। ऐसे में एक गेंद उनके कंधे में जा लगी, जिसके बाद रोहित ने बिना कोई रिस्क लेते हुए मैदान से बाहर जाना ही जरूरी समझा।

विराट सिर्फ 1 रन पर आउट
वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भारत ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनिंग करने भेजा था, लेकिन यशस्वी जायसवाल को बाहर बिठाने का दांव उल्टा पड़ गया। विराट कोहली सिर्फ पांच गेंद में एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत आए और कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके फौरन बाद कंधे पर गेंद लगते ही वह रिटायर्ट हर्ट हो गए। अगले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव थे, जो चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक पंड्या ने झटके तीन विकेट
इससे पहले अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए और मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। भारत के चौतरफा तेज आक्रमण को मिल रही स्विंग, सीम और अतिरिक्त उछाल के सामने आयरलैंड के बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सके। भारत के लिए 16 में से 14 ओवर तेज गेंदबाजों ने फेंके। आयरलैंड के लिए जेरेथ डेलानी (14 गेंद में 20 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के पार नहीं जा सका। डेलानी की पारी की बदौलत आयरलैंड टीम 100 रन के आसपास पहुंची।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...