17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedनेपाल के पहले और इकलौते अरबपति का भारत के लिए बड़ा प्‍लान,...

नेपाल के पहले और इकलौते अरबपति का भारत के लिए बड़ा प्‍लान, क्‍या बेच बने कारोबारी दिग्‍गज?

Published on

नई दिल्‍ली:

नेपाल के पहले और एकमात्र अरबपति बिनोद चौधरी फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में हैं। वह पहली बार 2013 में इस सूची में 1342वें स्थान पर आए थे। अब बिनोद लगभग 1.8 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 1724वें स्थान पर हैं। नेपाली अरबपति बिनोद चौधरी इंस्टेंट नूडल्स बेचकर बेशुमार दौलतमंद बने हैं। वह चौधरी ग्रुप के प्रमुख हैं। इसे Wai Wai ब्रांड के नूडल्स बेचने के लिए जाना जाता है। बिनोद चौधरी 2026 तक अपने समूह की भारतीय खाद्य इकाई को लिस्‍ट करने की योजना बना रहे हैं।

बिनोद चौधरी की गुड़गांव स्थित फर्म नेस्ले की मैगी और आईटीसी लिमिटेड की यिप्पी को टक्कर देती है। चौधरी ग्रुप फूड्स इंडिया प्राइवेट के ग्‍लोबल सीईओ मानवेंद्र शुक्ला ने हाल में बताया था कि कंपनी नूडल से जुड़े उद्योग में नए उत्पाद पेश करके छोटी फर्मों का अधिग्रहण करने के बाद अगले दो वर्षों में बड़ी लिस्टिंग के लिए तैयार होगी।

भूकंप के बाद नेपाल को दोबारा खड़ा होने में की मदद
2015 में बिनोद चौधरी फोर्ब्स एशिया के सितंबर इश्‍यू के कवर पर छपे थे। उन्‍हें यह पहचान विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल के पुनर्निर्माण में उनके प्रयासों के कारण मिली। बिनोद चौधरी ने 10,000 भूकंपरोधी घरों के निर्माण पर काम किया। स्कूलों और घरों को बहाल करने के लिए चौधरी फाउंडेशन के जरिये 25 लाख डॉलर देने का सहयोग दिया।

बिनोद चौधरी सीजी कॉर्प ग्लोबल के प्रमुख हैं। फोर्ब्स लिस्‍ट में वह नेपाल के एकमात्र अरबपति बने हुए हैं। उनकी प्रमुख होल्डिंग्स में नेपाल के नबील बैंक और सीजी फूड्स में हिस्सेदारी शामिल है। वाई वाई के भारत, सर्बिया और बांग्लादेश में कारखाने हैं। मिस्र में नई फैक्‍ट्री निर्माणाधीन है। सीजी के पोर्टफोलियो में 135 होटल भी शामिल हैं। इसमें ताज होटल चेन के साथ साझेदारी में लक्जरी संपत्तियां शामिल हैं।

मारवाड़ी परिवार से रखते हैं ताल्‍लुक
काठमांडू में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मे बिनोद चौधरी की व्यावसायिक वंशावली उनके दादा भूरामल दास चौधरी से शुरू हुई। भूरामल ने 19वीं शताब्दी में राजस्थान से नेपाल में प्रवास करने के बाद कपड़ा व्यवसाय शुरू किया। 2019 में बिनोद चौधरी की कंपनी सीजी हॉस्पिटैलिटी ने टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के साथ एक समझौता किया। यह समझौता दुबई में ताज जुमेराह लेक्स टावर्स का प्रबंधन करने के लिए था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...