सूरजपुर।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है पुलिस ने फरार आरोपी समेत अवैध तरीके से बच्चे को अपने घर पर रखने वाले पति-पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला करंजी पुलिस थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर चार साल तक अपने साथ रखा और जब लडकी गर्भवती हो गई तो उसे एक साल पहले अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर प्रसव करवा दिया था। प्रसव कराने के बाद एक बच्चे को गायब कर दिया गया था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी का भाई जो बच्चे को गायब करने के प्लान का मास्टरमाइंड था, वह फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिरों की सहायता से उसकी तलाश की और जिसमें और आरोपी नीलकमल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने गांधीनगर के एक सोनी परिवार में बच्चे को देने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे को बचा लिया।
