4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यकांग्रेस के नए सांसद की बेटी ने पीएम मोदी को कहा थैंक-यू,...

कांग्रेस के नए सांसद की बेटी ने पीएम मोदी को कहा थैंक-यू, बयान से मची खलबली, जानें वजह

Published on

दौसा/जयपुर:

राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट के करीबी और पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा ने धमाकेदार जीत दर्ज की हैं। अब उनका विधायक से सांसद का सफर शुरू हो गया है। इधर, मुरारी लाल मीणा की जीत से सच सचिन पायलट और कांग्रेस काफी उत्साहित हैं। इस बीच मुरारी लाल मीणा की बेटी का एक बयान काफी सुर्खियों में आ गया है। इस बयान में मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने पिता के लिए लकी बताया है। उन्होंने इस जीत को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की है।

जानिए क्या कहा मुरारी लाल मीणा की बेटी ने
दौसा लोकसभा सीट पर मुरारी लाल मीणा की जीत के बाद उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान से ही सियासत में दौसा सीट पर यही कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस यहां से मजबूत स्थिति में है। इधर, मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका ने मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी की तारीफ की। निहारिका ने पीएम मोदी और बीजेपी पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि पीएम मोदी उनके पिता के लिए लकी है। जब भी पीएम मोदी उनके पिता के खिलाफ प्रचार के लिए दौसा आते हैं, तो उनके पिता की जीत होती है। निहारिका ने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोदी दौसा में आए थे, तब भी उनके पिता ने 51,000 वोटों से जीत हासिल की और इस बार भी पीएम मोदी रोड शो करने आए। इसके बाद भी उनके पिता को बड़ी जीत मिली है।

कार्यकर्ताओं से बेहतर तालमेल के कारण बड़ी जीत मिली
निहारिका ने अपने पिता की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कार्यकर्ताओं से बेहतर संबंधों और बेहतर तालमेल के कारण ही बड़ी जीत मिली है। बता दें कि मुरारीलाल यहां से सवा दो लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं। दौसा से 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। इससे पहले दौसा से बीजेपी की सासंद जसकौर मीणा रह चुकी है। मुरारीलाल की जीत के साथ ही दौसा की सियासत में कांग्रेस की फिर से धमकदार एंट्री हुई है। इस दौरान 15 साल के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी को यहां से जीत मिली है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...