9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र के बीमा अस्पताल की समस्या को लेकर कमिश्नर को करवाया...

भेल क्षेत्र के बीमा अस्पताल की समस्या को लेकर कमिश्नर को करवाया अवगत

Published on

— ठेका मजदूर संघ ने जोनल मेडिकल कमिश्नर नई दिल्ली को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

भोपाल।

ठेका मजदूर संघ ने सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल की समस्याओं से जोनल मेडिकल कमिश्नर को अवगत कराया और व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल में जब तक केंद्र सरकार द्वारा पूरी व्यवस्थाएं नहीं हो जातीं तब तक पूर्व की तरह की इलाज की सुविधा मरीजों को मिलती रहना चाहिए।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पैथोलॉजी लैब में कोई सुविधा नहीं है। सोनोग्राफी के लिए मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। थायराइड की जांच के लिए मरीजों परेशान होते हैं। पहले आसानी से सभी जांचें हो जाती थीं, लेकिन अब दिक्कतें बढ़ रही हैं। जोनल मेडिकल कमिश्नर नई दिल्ली ने ठेका मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में ठेका मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तोरण सिंह मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह सोलंकी, केसर सिंह परमार, अर्जुन सिंह परमार, वीरेंद्र सिंह यादव, ज्ञान सिंह अहिरवार, संतोष कुर्रे, राजाराम, अशोक, हरि सिंह, बीके ठाकरे, अवधेश सोनी आदि उपस्थित थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और...

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...