— मंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विकास कार्यों की समीक्षा की
भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गुणवत्ता में लापरवाही नहीं होना चाहिए। इसके अलावा निर्माण एजेंसियां कार्य को समय—सीमा में पूरा करें। वे अपने निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। सुंदर नगर बस्ती में निर्माणाधीन रोड की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। श्रीमती गौर ने वार्डवार विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस मौके पर निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में पार्षद जितेंद्र शुक्ला, राजू राठौर, उर्मिला मौर्य, छाया ठाकुर, सिरोमणी शर्मा, वी शक्तिराव, राजेश चौकसे, प्रताप बारे, विकास पटेल, शिवलाल मकोरिया, सुरेंद्र वाडिका, नीरज सिंह, सुंदरलाल परमार सहित अन्य जनप्रतिनधि मौजूद थे।
