10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद ने TV के 'लक्ष्मण' को सिखाया लोकतंत्र का पाठ! सुनील...

उर्फी जावेद ने TV के ‘लक्ष्मण’ को सिखाया लोकतंत्र का पाठ! सुनील लहरी ने अयोध्यावासियों को कहा था स्वार्थी’

Published on

Urfi Javed इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुनील लहरी की टिप्पणी से जुड़ा एक आर्टिकल शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘इसे लोकतंत्र कहते हैं, ‘स्वार्थी’ नहीं।’ मालूम हो कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए, तो बीजेपी के लल्लू सिंह फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से हार गए। यहां बीजेपी ने राम मंदिर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बनाने के साथ-साथ तमाम विकास किए। यहां से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है।मालूम हो कि फैजाबाद-अयोध्या में बीजेपी की हार के बाद Sunil Lahri ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और निराशा जाहिर की थी। उन्होंने अयोध्यावासियों पहर अपने राजा को धोखा देने का आरोप लगाया और उन्हें स्वार्थी कहा।

उर्फी जावेद ने सुनील लहरी को सिखाया लोकतंत्र का पाठ
Sunil Lahri ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा था, ‘हम भूल रहे हैं कि ये वही अयोध्यावासी हैं, जिन्होंने वनवास से लौटने के बाद देवी सीता पर संदेह किया था। जो व्यक्ति भगवान को भी नकारता है, उसे आप क्या कहते हैं? स्वार्थी। इतिहास गवाह है कि अयोध्या के लोगों ने हमेशा अपने राजा को धोखा दिया है। शर्म आनी चाहिए उन पर।’

सुनील लहरी का पोस्ट
63 साल के सुनील लहरी ने एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘हम आपकी महानता को सलाम करते हैं, अयोध्या के प्यारे नागरिकों, आप ही हैं जिन्होंने देवी सीता को भी नहीं बख्शा। हमें इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि आपने उस व्यक्ति को धोखा दिया जिसने यह सुनिश्चित किया कि भगवान राम उस छोटे से तंबू से बाहर आएं और एक सुंदर मंदिर में स्थापित हों। पूरा देश आपको फिर कभी सम्मान की नजर से नहीं देखेगा।’ सुनील ने कंगना रनौत को जीत की बधाई दी थी। मालूम हो कि कंगना ने बीजेपी की टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने मेरठ से जीत हासिल की।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...