10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedममता के बंगाल में अडानी को ठेका! 5 साल के कॉन्‍ट्रैक्‍ट में...

ममता के बंगाल में अडानी को ठेका! 5 साल के कॉन्‍ट्रैक्‍ट में APSEZ को करना है यह काम

Published on

नई दिल्ली

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) को अहम सफलता मिली है। कंपनी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (कोलकाता बंदरगाह) के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल के संचालन और रखरखाव (ओएंडएम) का 5 साल का ठेका मिला है। एपीएसईजेड ने शुक्रवार को कहा कि इसके साथ ही उसे स्वीकृति पत्र (एलओए) की तारीख से सात महीने के भीतर माल ढुलाई उपकरण लगाना होगा।बयान के अनुसार, ‘एपीएसईजेड ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये पांच साल का ओएंडएम अनुबंध हासिल किया है। इसके तहत सफल बोलीदाता को स्वीकृति पत्र (एलओए) की तारीख से सात महीने के भीतर माल ढुलाई उपकरण लगाना है।’

क्‍या बोले एपीएसईजेड के सीईओ?
एपीएसईजेड के पूर्णकालिक डायरेक्‍टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा, ‘नेताजी सुभाष डॉक पर माल ढुलाई सुविधाओं के लिए ओएंडएम अनुबंध का एपीएसईजेड को प्रदान किया जाना देशभर में बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता और पश्चिम बंगाल में इसकी संभावनाओं को रेखांकित करता है।’

काफी अहम‍ियत रखता है पोर्ट
नेताजी सुभाष डॉक भारत के पूर्वी तट पर सबसे बड़ा कंटेनर टर्मिनल है। इसने वित्त वर्ष 2023-24 में 6.3 लाख TEU (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) को संभाला। यह पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम और पूर्वोत्तर पहाड़ी राज्यों सहित एक विशाल भीतरी क्षेत्र की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त यह टर्मिनल नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों को भी सेवाएं प्रदान करता है।

इसके अलावा कोलकाता बंदरगाह को ‘अंतर्देशीय जल पारगमन और व्यापार मार्ग पर भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल’ के लिए आधिकारिक बंदरगाह के रूप में नामित किया गया है। नेताजी सुभाष डॉक को सिंगापुर, पोर्ट केलांग और कोलंबो सहित प्रमुख हब बंदरगाहों से लगातार लाइनर सेवा कॉल प्राप्त होती हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...