10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यउम्मीद टूट गई थी', सपोर्टर ने मांगी थी मन्नत, BJP की जीत...

उम्मीद टूट गई थी’, सपोर्टर ने मांगी थी मन्नत, BJP की जीत पर उंगली काटकर मंदिर में चढ़ाई

Published on

बलरामपुर ,

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बीजेपी के एक समर्थक ने पार्टी की जीत की मन्नत मांगी और पूरी होने पर मंदिर में जाकर देवी मां को अपनी हाथ की उंगली चढ़ा दी. युवक की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे बाद में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया. हालांकि अब युवक की हालत खतरे से बाहर है.

रुझान देखकर डिप्रेशन में चले गए थे दुर्गेश
दरअसल 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे थे तो रुझानों में कांग्रेस की बढ़त और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर डीपापाडी के रहने वाले 30 साल के दुर्गेश पांडे डिप्रेशन में चले हए. दुर्गेश पांडे इसके बाद तत्काल सावंत सरना के प्राचीन काली मंदिर पहुंचे और बीजेपी की जीत की मन्नत मांगी. शाम को जैसे ही बीजेपी की जीत की सूचना दुर्गेश को मिली, वह रात में ही मंदिर पहुंचे और अपनी बाएं हाथ की उंगली को आधा काटकर देवी मां के चरणों में चढ़ा दिया.

दुर्गेश पांडे ने अपनी बाएं हाथ की उंगली को आधा काटकर मंदिर में चढ़ा तो दी लेकिन इसके बाद उसके हाथ से खून का बहाव बंद नहीं हो रहा था. उसने खून को रोकने के लिए उस पर कपड़ा बांधा लेकिन जब इससे भी खून का बहना कम नहीं हुआ तो जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत उन्हें सामरी के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया.

खतरे से बाहर है दुर्गेश
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके खून के बहाव को रोक दिया , हालांकि देर हो जाने की वजह से उसके कटे उंगली को डॉक्टर जोड़ नहीं पाए लेकिन अब उसकी हालत सामान्य हो गई है.

400 पार होता तो दोगुनी खुशी होती
वहीं चुनाव नतीजों को लेकर दुर्गेश पांडे ने कहा, शुरूआती रुझान में कांग्रेस की जीत देखकर मैं विचलित हो गया था, कांग्रेस समर्थक काफी उत्साहित थे. मैंने अपने गांव के काली मंदिर में जाकर मन्नत मांगी , देर शाम जब भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो मैंने जाकर अपनी उंगली काटकर अर्पित कर दिया दिया. उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार तो बन गई पर अगर 400 पार हो जाता तो दोगुनी खुशी होती.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this