10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: गैस लीक होने से नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,...

दिल्ली: गैस लीक होने से नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 6 झुलसे

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के नरेला स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे आग लग गई. आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में मौजूद तीन मजदूरों की मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह झुलस गए. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोगों को रेस्क्यू किया. टीम ने सभी को नरेला के SHRC अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और अन्य को इलाज के लिए सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया.

दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे नरेला स्थित श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है और फैक्ट्री में अंदर मौजूद 9 लोगों को रेस्क्यू किया, जिसमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और अन्य को इलाज के लिए नरेला एसएचआरसी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया.

‘गैस लीक होने के कारण लगी आग’
शुरुआती जांच के अनुसार, फैक्ट्री में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जा रहा था. इसी दौरान पाइपलाइन से गैस के रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...