10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने श्रीलंका को चटाई धूल, इन 6 गेंदों...

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने श्रीलंका को चटाई धूल, इन 6 गेंदों में पलटा मैच, महमूदुल्लाह बने फ‍िन‍िशर

Published on

डलास ,

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच डलास में रोमांचक और सांसें रोक देने वाला मुकाबला हुआ. मैच अंत‍िम ओवर्स में जाकर फंस गया. जहां बाजी बांग्लादेश के हाथ लगी, उसने इस मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया.

श्रीलंका की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है, इससे पहले उसे साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया था. इस हार के बाद श्रीलंका के सामने अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. क्योंकि अब एक भी हार उनको सीधे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी. वहीं ग्रुप डी के इस मुकाबले में बांग्लादेश का यह पहला मैच था, जहां उसने जीत से शुरुआत की.

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 124/9 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने टारगेट को 6 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से अपने नाम किया.अनुभवी ख‍िलाड़ी महमूदुल्लाह अंत तक ट‍िके रहे और 16 रन नॉट आउट बनाकर मैच निकाला.

श्रीलंका की ओर से पथुम निशंका ने 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली. वहीं बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफ‍िजुर रहमान ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट ल‍िए. रहमान ने श्रीलंका के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ी तो दूसरी ओर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रिशाद हुसैन ने श्रीलंका की टीम के तीन सबसे मजबूत विकेट लिए.

बांग्लादेश ने ऐसे पलटा मैच, श्रीलंका ने रोक दी थीं सांसें…
बांग्लादेश ने रनचेज करते हुए 1-7 ओवर्स के बीच 37/3 का स्कोर बनाया और उनका रनरेट 5.29 था; इसके बाद 8-12 के बीच बांग्लदेशी टीम ने 11 रन प्रत‍िओवर के ह‍िसाब से 55 रन बनाए और महज एक विकेट गंवाया. वहीं 13-18 ओवर्स में एक बार फिर श्रीलंका ने वापसी की और बांग्लादेश के 22 रन के अंदर 4 विकेट गिरा दिए. ऐसे में लग रहा था कि श्रीलंका की टीम यह मैच जीत लेगी. वहीं 19वें ओवर में 11 रन बनाकर बांग्लादेश ने मैच पलट दिया. खास बात यह रही कि 19वें ओवर की 6 गेंदें में श्रीलंका की ढील उनकी हार का बड़ा कारण बन गई.

श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच में क्या हुआ?
र‍िशाद ने 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर चर‍िथ असलंका (19), श्रीलंकाई कप्तान वान‍िंदु हसरंगा (0) को आउट कर श्रीलंका के होश उड़ा दिए. उन्होंने अपने अगले ओवर में धनंजया डीस‍िल्वा (21) को आउट किया. धनंजया जब आउट हुए तो श्रीलंका का स्कोर 109/6 था. इसके बाद लगातार श्रीलंका के विकेट गिरते गए और वह महज 124 रन ही बना पाई.

दूसरी ओर बांग्लादेश की शुरुआत भी चेज के दौरान खराब दिखी, 28 रन आते आते उनके तीन विकेट सौम्य सरकार (0), तंजीद हसन (3), नजमुल हसन शंतो (7) गिर गए थे. लेकिन ल‍िटन दास (36) और तौहीद हृदोय (40) स्कोरकार्ड को 91 रन तक ले गए, इसी स्कोर पर तौहीद आउट हुए. लेकिन फिर 113 रन आते आते बांग्लादेश के 8 विकेट धड़ाम हो गए. लेकिन महमूदुल्लाह टिके रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही उन्होंने दम लिया.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...