6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यगुजरात : नींद में ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, कार की चपेट...

गुजरात : नींद में ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत शहर के मोटा वराछा इलाके में शुक्रवार रात तेज रफ्तार में जा रही एक कार ने सड़क किनारे बैठे कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें एक बच्चा सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं. सूरत की उत्तराण थाना पुलिस ने इस हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

उत्तराण पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे शहर के बाहरी रिंग रोड पर हुई. उन्होंने कहा कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क से उतर गई और सड़क के किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया. इस घटना में आठ साल के बच्चे वियान और उसके 32 वर्षीय चाचा संकेत बावरिया व एक अन्य की मौत हो गई.

पुलिस निरीक्षक एडी महंत ने बताया कि जिस कार ने लोगों को कुचला, वो अहमदाबाद से आ रही थी. कार चालक को नींद की झपकी आ गई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब कार चालक को लगा कि कार अनियंत्रित हो गई है तो उसने अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार की स्पीड बढ़ गई.

नतीजतन, कार पास के इलाके के लोगों के ऊपर चढ़ गई. ये लोग सड़क के किनारे बैठे थे. उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. कार ने दो दोपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. कार चालक की पहचान 40 वर्षीय याग्नेश गोहिल के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this