16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeभोपालMP: बैतूल में रेत माफियाओं पर 1 अरब 37 करोड़ का जुर्माना,...

MP: बैतूल में रेत माफियाओं पर 1 अरब 37 करोड़ का जुर्माना, 7 दिन में जमा कराने का अल्टीमेटम

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. अवैध रेत उत्खनन को लेकर अपर कलेक्टर न्यायालय ने छह रेत माफियाओं के खिलाफ एक अरब 37 करोड़ का जुर्माना लगाया है. कार्रवाई के दौरान जब्त की गई एक करोड़ 25 लाख मूल्य की दो पोकलैंड मशीनें और एक जेसीबी मशीन भी राजसात की गई है.

बैतूल में 14 और 15 मई को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एसपी निश्चल झरिया और खनिज विभाग की टीम ने 6 रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की थी. रेत माफियाओं के पास से दो पोकलैंड मशीनें और एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई थी. खनिज विभाग ने अपर कलेक्टर बैतूल के न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया था.

अपर कलेक्टर न्यायालय ने प्रकरण का निराकरण करते हुए रेत माफिया अंकुर उर्फ रिंकू राठौर, अरशद कुरैशी निवासी शाहपुर, महेंद्र धाकड़ ग्राम मांडवी, दीपेश पटेल भोपाल, रवींद्र चौहान भोपाल और मो. इलियास सारनी पर चार अलग अलग प्रकरण में 1 अरब 37 करोड़ का जुर्माना लगाया है. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि 7 दिन के अंदर जुर्माना की राशि जमा नहीं की गई तो इनकी चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी को लेकर जिला प्रशासन ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और जल्द ही इनके खिलाफ बनाए गए प्रकरण का निराकरण किया .

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...