17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपाल'तुम अध्यक्ष हो, अपने पैरों पर कब खड़े होगे', दिग्विजय के भाई...

‘तुम अध्यक्ष हो, अपने पैरों पर कब खड़े होगे’, दिग्विजय के भाई का जीतू पटवारी पर हमला

Published on

भोपाल ,

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया और सभी 29 लोकसभा सीट हार गई. कांग्रेस की इस करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं. एक दिन पहले ही अजय सिंह ने कहा था कि आलाकमान को पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए और अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी जीतू पटवारी पर हमला बोला है.

दरअसल, जीतू पटवारी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुआ. बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जननायक श्री राहुल गांधी जी व कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.”

जीतू पटवारी के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने लिखा, ”तुम अध्यक्ष हो,अपने पैरों पर कब खड़े होगे या “मार्ग दर्शन”ही लेते रहोगे.जिनको अपने मार्ग का पता नहीं, वो तुम्हें क्या मार्ग दर्शन देंगे?’

बता दें कि लोकसभा चुनाव में एमपी कांग्रेस के अबतक के सबसे बुरे प्रदर्शन के लिए प्रदेश के संगठन को जिम्मेदार बताया जा रहा है. इससे पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी संगठन के काम पर सवाल उठा चुके हैं.उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर भी बड़ा हमला बोला और कहा, जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए. हाई कमान तय करे कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह के रणनीति बने.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...