17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान में बिना घुसे तबाही मचा सकेगा इजरायल, F-16 फाइटर जेट के...

ईरान में बिना घुसे तबाही मचा सकेगा इजरायल, F-16 फाइटर जेट के लिए बनाई नई किलर मिसाइल

Published on

तेल अवीव

इजरायल ने एक ऐसे हथियार को विकसित करने का खुलासा किया है, जिसके बाद उसके कट्टर दुश्मन ईरान की परेशानी बढ़ने वाली है। इस हथियार की मदद से इजरायली एयरफोर्स ईरान में घुसे बिना ही वहां तबाही ला सकती है। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री (IAI) ने 6 जून को बताया कि उसने एक और छोटी बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने में सफलता हासिल की है, जिसे F-16 विमान से लॉन्च किया जा सकता है। आईएआई की इसे एयर लोरा (Air LORA) नाम दिया है। यह प्रतिष्ठित लोरा मिसाइल का हवा से लॉन्च किया जाने वाला वर्जन है। मिसाइल बर्लिन में आईएलए 2024 प्रदर्शनी में पहली बार प्रदर्शित किया गया।

मिसाइल की क्षमताओं को दिखाने वाली तस्वीरों और वीडियो के साथ ही आईएआई ने इसके बारे में कुछ जानकारी भी साझा की है, जिसे अब तक जारी नहीं किया गया था। इजरायली मीडिया में आईएआई के हवाले से बताया गया है कि एयर लोरा एक लंबी दूरी की हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसे कमांड सेंटर, वायु सेना के ठिकानों, बुनियादी ढांचे और घने तटीय इलाकों में नौसेना के जहाजों जैसे लक्ष्यों पर हमला करने के लिए विकसित किया गया है।

क्या है एयर लोरा की खासियत?
आईएआई के बयान में कहा गया कि विभिन्न प्रकार के मजबूत वारहेड के साथ, एयर लोरा वायु सेना को दुश्मन की रेंज में गए बिना ही उसके ढांचे को तबाह कर सकती है। इसमें एडवांस INS/GNSS नेविगेशन और मजबूत एंटी जैमिंग क्षमताओं से लैस है, जो इसे खराब मौसम और अत्यधिक विवादित युद्धक्षेत्रों में संचालन की असाधारण क्षमता प्रदान करता है। इसके साथ ही इस मिसाइल को चलाना बेहद ही आसान है।

90 डिग्री पर कर सकती है हमला
आईएआई के अनुसार, सुपरसोनिक गति और GNSS एंटी जैमिंग प्रणाली की वजह से एयर लोरा की मिशन सफलता दर बहुत उच्च है। मिसाइल जीपीएस/आईएनएस सिस्टम के जरिए लक्ष्य तक पहुंचती है। यह हवा में चलते हुए 90 डिग्री के कोण से मार सकती है, जिसके चलते इसे रोकना बहुत कठिन है। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री ने मिसाइल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में जमीन से लॉन्च की जाने वाली लोरा मिसाइल की कीमत 10 लाख डॉलर बताई गई है।

Latest articles

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...