लखीमपुर खीरी:
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में खौफनाक हादसा हो गया है। यहां शराब के नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने करीब 6 लोगों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि इसमें से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार चालक के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम 7 बजे के करीब हुई है। नशे में धुत कार चालक ने मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे इलाके में करीब 6 लोगों को रौंद दिया। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार जारी है।
आरोपी कार चालक गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए। लोगों का आक्रोश देखकर पुलिस फौरन आरोपी चालक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपी कार चालक से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिवार को सूचना दे दी है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।
