17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिमोदी की शपथ नहीं भारत-पाकिस्तान का मैच देखूंगा... कांग्रेस नेता शशि थरूर...

मोदी की शपथ नहीं भारत-पाकिस्तान का मैच देखूंगा… कांग्रेस नेता शशि थरूर का तंज

Published on

नई दिल्ली:

पीएम मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तंज कसा है। थरूर ने कहा कि वह समारोह में शामिल होने के बजाय भारत-पाकिस्तान मैच देखेंगे, क्योंकि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। थरूर ने कहा, ‘मुझे शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है, इसलिए मैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखूंगा।’

शपथ ग्रहण को लेकर क्या बोले शशि थरूर?
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 9 जून को मैच खेला जाएगा। ये मैच रात 8 बजे होगा। इसी दिन मोदी का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा, जिसकी टाइमिंग शाम 7:15 बजे है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए पड़ोसी देशों के कई नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

ये विदेशी मेहमान होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने इसमें शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।’

मुइज्जू ने न्योते के महत्व को किया स्वीकार
भारत-मालदीव संबंधों के बारे में बोलते हुए थरूर ने हाल के विवादों के बावजूद मालदीव को आमंत्रित करने के महत्व को स्वीकार किया और समारोह के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और प्रधानमंत्री मोदी के बीच संभावित बैठक में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने पाकिस्तान को छोड़कर अपने पड़ोसी देशों को आमंत्रित किया है, जो एक संकेत देता है।

पाकिस्तान को लेकर भी बोले थरूर
उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि मालदीव कम से कम यहां आकर बात करने का प्रयास तो कर रहा है। वे पिछले कुछ समय से हमारे हितों के प्रति विशेष रूप से मैत्रीपूर्ण नहीं रहे हैं। यह राष्ट्रपति पहली बार यहां आ रहे हैं। मैं मान रहा हूं कि इस यात्रा का लाभ कुछ अन्य बैठकों के लिए भी उठाया जाएगा। कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘यह एक अच्छी परंपरा है जो प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शुरू हुई थी। लेकिन इस बार एक परंपरा कम है। उन्होंने पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया है। इसलिए, यह भी एक संकेत है।’

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...