17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : वीडियो वायरल होने पर दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या...

उत्तर प्रदेश : वीडियो वायरल होने पर दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Published on

कौशांबी:

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक किए जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता ने आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में प्रयागराज जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आज आत्महत्या का प्रयास किया गया था, जिसे घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीजी ने कहा कि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसके शुक्ला की ओर से उसको बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। पीड़िता को मनोवैज्ञानिक सहायता देने के लिए भी सीएमएस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने वाले अभियुक्त राजू सिंह लोध उर्फ सुरेंद्र को मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र के रोही ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
पुलिस के अनुसार, कोखराज थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके मिश्रा पर अप्रैल माह में विद्यालय की 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया था। इस घटना का वीडियो राजू ने चार जून को सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी डीके मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित अन्य धाराओं में छह जून को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार, शनिवार को मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी राजू सिंह लोध को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। एडीजी ने बताया कि मामले के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम का गठन किया गया है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...