11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप में आज भारत-PAK के बीच महाजंग, बाबर-सेना को धूल...

T20 वर्ल्ड कप में आज भारत-PAK के बीच महाजंग, बाबर-सेना को धूल चटाएगी रोहित ब्रिगेड

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 में आज (9 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. न्यूयॉर्क में होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम अमेरिका से हारकर पूरी तरह बैकफुट पर है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.

नसाऊ की ड्रॉप-इन पिच पर उठ रहे सवाल
भारत-पाकिस्तान का यह मैच 34000 दर्शक क्षमता वाले नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होना है. इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियन हॉग के मार्गदर्शन में अप्रैल में यहां चार ड्रॉप-इन पिचें बिछाई गईं, जो अभी तक सेट नहीं हो पाई हैं. पिच से मिल रहा असमान उछाल बल्लेबाजों की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी, जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था.

पाकिस्तान टीम ने अभी तक नसाउ स्टेडियम में कोई मैच नहीं खेला है. पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम गुरुवार की रात ही यहां पहुंची है. उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है, जिसका उन्हें नुकसान हो सकता है. भारत से हारने पर सुपर आठ स्टेज में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जाएगी.

क्या कुलदीप को मिलेगा चांस?
आयरलैंड के खिलाफ भारत ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं उतारा और एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को जगह दी गई. पाकिस्तान के खिलाफ भी यही कॉम्बिनेशन बरकरार रहने की उम्मीद है क्योंकि मैच ऐसी टर्फ पर खेला जायेगा जो नई है. बल्लेबाजी में रोहित और विराट कोहली पारी का आगाज करेंगे, जबकि ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरेंगे. दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती पहले मैच में मिली हार को भुलाने की है.

अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में सुपर ओवर में मिली हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान टीम इतनी अप्रत्याशित क्यों मानी जाती है. बाबर आजम ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि बल्लेबाजों ने भी निराश किया. खुद बाबर ने 44 रन बनाने के लिए 43 गेंद खेलीं. वैसे तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान का तेज आक्रमण कहर बरपाने का दम रखता है बशर्ते वे अपनी क्षमता के साथ न्याय करें.

टूर्नामेंट की शुरूआत में आईएसआईएस से मिली आतंकी धमकी के बाद मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं. नसाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने हाल ही में सुरक्षा इंतजामात की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सुरक्षा इंतजाम उसी तरह के हैं जब कुछ साल पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत के लिए किए गए थे.’

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है. दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम का ही जलवा दिखी है. इसमें टीम इंडिया ने 8 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 में ही जीत मिली है. न्यूट्रल वेन्यू पर भी भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की हालत बेहद खराब नजर आई है. न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच कुल 9 टी20 मुकाबले हुए, जिसमें टीम इंडिया ने 6 में जीत दर्ज की. जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...