14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमुंबई समेत महाराष्ट्र के इन जिलों में हुई भारी बारिश, सड़क धंसने...

मुंबई समेत महाराष्ट्र के इन जिलों में हुई भारी बारिश, सड़क धंसने से ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

Published on

नई दिल्ली ,

मु्ंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य जिलों में मॉनसून की एंट्र्री हो चुकी है. भारी बारिश होने की वजह से मुंबई से अहमदाबाद जानें वाले राजमार्ग पर सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हो गया, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. मुंबई और उसके पड़ोसी इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे पारा नीचे आ गया और निवासियों को गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली.

भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार सुबह चार घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा. पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जब भारी बारिश के कारण पालघर के मालजीपाड़ा इलाके में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, तब पाइपलाइन सहित मरम्मत का काम चल रहा था, जिसकी वजह से यातायात ठप हो गया और सड़क के दोनों तरफ से आवाजाही बाधित हो गई. वहीं ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है.

मुंबई में मॉनसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने 11 जून तक मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते मुंबई का अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

इन जिलों में हुई भारी बारिश
महाराष्ट्र के ठाणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, सतारा और जलगांव सहित कई अन्य जिलों में भी पिछले एक दिन में अच्छी बारिश हुई है. वहीं रविवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण मुंबई में स्थित कोलाबा वेधशाला, जहां राज्य सरकार के अधिकांश प्रशासनिक कार्यालय स्थित हैं में 67 मिमी वर्षा दर्ज की गई. जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित सांताक्रूज़ वेधशाला में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक, कोलाबा वेधशाला में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान में गिरावट रातें ठंडी होने का संकेत देती है.

आईएमडी के अनुसार, सांताक्रूज वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है. जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, सतारा जैसे कुछ कृषि महत्वपूर्ण जिलों में पिछले एक दिन में 91 मिमी बारिश दर्ज की गई, नासिक में 64 मिमी, अहमदनगर में 57 मिमी, छत्रपति संभाजीनगर में 51 मिमी और जलगांव में 41 मिमी बारिश दर्ज की गई.

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे और पालघर जिलों में भी रात भर भारी बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया. उन्होंने बताया कि ठाणे शहर के कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरने की खबरें भी आई हैं. रविवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में ठाणे शहर में 37.06 मिमी बारिश हुई. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि रविवार को अधिकतम 16.76 मिमी बारिश देर रात 12.30 से 1.30 बजे के बीच दर्ज की गई. जबकि 10.93 मिमी बारिश सुबह 3.30 से 4.30 बजे के बीच हुई है.

 

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...