17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीति'2047 तक विकसित भारत बनाना है...' शपथ से पहले मोदी की मीटिंग,...

‘2047 तक विकसित भारत बनाना है…’ शपथ से पहले मोदी की मीटिंग, बोले- 5 साल का रोडमैप तैयार

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी नई दिल्ली में शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ पहली बैठक की है, जिसकी तस्वीर सामने आई है. नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच साल का रोडमैप तैयार है. इस दौरान उन्होंने 100 दिन के रोडमैप पर चर्चा की और उसे लागू करने के निर्देश दिए.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट के नए सहयोगियों से कहा कि 100 दिन एजेंडा की कार्ययोजना को जमीन पर उतारना है. इसी के साथ पेंडिंग योजनाओं को पूरा करना है. उन्होंने कहा कि जो आपको विभाग मिलेगा, उसे जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए, इसकी चिंता कीजिएगा.

प्रधानमंत्री आवास पर 22 सांसदों के साथ हुई बैठक में मोदी ने कहा कि पांच साल का रोडमैप भी तैयार है. आप उस पर जी जान से जुट जाइएगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 में भारत को पूरी तरह से विकसित भारत बनाना है. जनता को एनडीए पर भरोसा है. उसे और मजबूत करना है.

प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में ये 22 सांसद हुए शामिल
जो सांसद प्रधानमंत्री आवास पर मीटिंग में शामिल होने पहुंचे, उनमें सर्बानंद सोनोवाल, चिराग पासवान, अन्नपूर्णा देवी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, भागीरथ चौधरी, किरेन रिजिजू, जितिन प्रसाद, एचडी कुमारस्वामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारमण, रवनीत बिट्टू, अजय टमटा, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, हर्ष मल्होत्रा, एस जयशंकर, सीआर पाटिल व कृष्णपाल गुर्जर शामिल थे.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...