17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में बीजेपी की हैट्रिक, लेकिन संभावित मंत्रियों में सिर्फ 1 सांसद......

दिल्ली में बीजेपी की हैट्रिक, लेकिन संभावित मंत्रियों में सिर्फ 1 सांसद… हर्ष मल्होत्रा को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

Published on

नई दिल्ली,

पिछली बार दिल्ली की सीतों सीटों को जीतने वाली बीजेपी के 7 सांसदों में सिर्फ हर्षवर्धन और मीनाक्षी लेखी को मंत्रिमंडल में जगह मिली लेकिन, साल 2024 में आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव में राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है.

योगेंद्र चंदोलिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट पर सातों सीटों में सबसे ज्यादा मार्जिन हासिल किया. जीत के मार्जिन के मामले में सबसे ज्यादा चर्चित रही उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) दूसरे स्थान पर रहे हैं. केवल मनोज तिवारी ही दिल्ली के सात में से एक सांसद हैं जिनके ऊपर बीजेपी ने तीसरी बार अपना भरोसा जताया था, हालांकि दिल्ली बीजेपी के मामले में इस बार एक रिकॉर्ड जुड़ गया है कि उसके तीनों पूर्व मेयर और तीनों वर्तमान प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और हर्ष मलहोत्रा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं.

भले ही दिल्ली की 7 सीटों पर बीजेपी की हैट्रिक लगी हो लेकिन संभावित मंत्रियों में दिल्ली से सिर्फ 1 सांसद, ईस्ट दिल्ली से हर्ष मलहोत्रा हैं जो पीएम आवास भी पहुंचे थे, हालांकि मंत्रीपद की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. नई कैबिनेट में यूपी का कद कम हुआ और बिहार का बढ़ा है. दिल्ली ऐसा राज्य है जहां से हमेशा मंत्री चुने जाते रहे हैं. हर्ष मल्होत्रा का मंत्री बनना इसलिए तय माना जा रहा है क्योंकि वह रविवार को पीएम आवास भी पहुंचे हैं. इसीलिए माना जा रहा है कि हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं.

पहली बार सांसद बने हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि मैं वादा करता हूं कि अगले 100 दिन में कलंदर कॉलोनी और उसके पास झुग्गी बस्तियों की जगह गरीबों के लिए मकान बनने शुरू हो जाएंगे. पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के हर्ष मलहोत्रा (Harsh Malhotra) ने 93663 मतों के अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराया है. हर्ष मलहोत्रा को कुल 664819 वोट और कुलदीप कुमार को कुल 571156 वोट हासिल हुए हैं. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 391222 वोट से हराया था. तब गंभीर को कुल 696156 और लवली को 304934 वोट हासिल हुए थे. आम आादमी पार्टी की आतिशी तब 219328 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं थीं. इस बार अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था. 2015-16 में ईस्ट दिल्ली के मेयर रह चुके मलहोत्रा दिल्ली बीजेपी के ट्रेनिंग इंचार्ज भी हैं.

ईस्ट दिल्ली में हर बार बीजेपी ने बदले प्रत्याशी
यमुना पार के नाम से मशहूर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट पर 2014 में उम्मीदवार के तौर पर भाजपा ने महेश गिरी को मैदान में उतारा था, वहीं 2019 में क्रिकेटर और सेलिब्रिटी गौतम गंभीर यहां से सांसद चुने गए थे. माना जा रहा है कि हरदीप पुरी को रिपीट करके सरकार ने गवर्नेंस मॉडल पुराना ही रखा है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...