रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 6 स्थानों पर वेडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस अव्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद कर रही है। पहले चरण में मॉडल स्वरूप 6 अलग-अलग जगहों पर वेंडिंग जोन के लिए भूमि चिन्हित की गई है। इन वेंडिंग ज़ोन के टेंडर पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों के माध्यम से रेवन्यू शेयरिंग मॉडल की तर्ज पर मॉडल वेंडिंग जोन बनेंगे। नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी ने स्वीकृति दे दी है। विज्ञापन एजेंसियों के माध्यम से रेवन्यू शेयरिंग पर आधारित होगा जिसमें तीन स्थलों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में 6 स्थलों जब्बार नाला के पास पाॅम बलाजियों के सामने खम्हारडीह, पुजारी पार्क के पास टिकरापारा, कारी तालाब के पास आमापारा, आमानाका फ्लाई ओव्हर के नीचे स्थित शासकीय भूमि, बूढ़ातालाब के पास एवं पंडरी में महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के पीछे की भूमि को वेंडिग जोन के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है।
