रायपुर।
सीएम श्री साय प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली से लौटकर मंत्रियों के परफोर्मेंस का रिव्यू करेंगे। वे सरकार छह महीने के कामकाज की समीक्षा करेगी। समीक्षा के लिए निर्देश जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि विभागों की समीक्षा मंत्रियों के हिसाब से होगी। एक मंत्री के सभी विभागों की एक ही दिन में समीक्षा होगी। सूत्रों के अनुसार एजेंडा में बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र के वादों के क्रियान्वयन भी शामिल है। पीएम आवास योजना के साथ मानूसन की तैयारी को लेकर भी विभागीय अफसरों के साथ चर्चा होगी।
