रायपुर।
राज्य के कुछ स्थानों पर वर्षा के साथ गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वहां वर्षा की गतिविधि बढेगी। बता दें पिछले साल रायपुर में मानसून की इंट्री 23 जून को हुई थी।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में मानसून की इंट्री का ऐलान कर दिया। विभाग के अनुसार सामान्य तारीख से पांच दिन पहले सुकमा के माध्यम से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। हालांकि आज दिनभर सुकमा में बारिश नहीं हुई। केरल के ऊपर बने चक्रवात की वजह से बारिश की गतविधि और मानसून की रफ्तार 13 जून के आसपास ही जोर पकड़ेगी। इस बार भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार और एक्टिविटी को देखते हुए उसके सामान्य तिथि के आसपास ही रायपुर पहुंचने के आसार हैं।
