11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभेल न्यूज़अवधपुरी से एसओएस बालग्राम तक घटिया पेंचवर्क, पहली बारिश में उखड़ने का...

अवधपुरी से एसओएस बालग्राम तक घटिया पेंचवर्क, पहली बारिश में उखड़ने का भय, रहवासी नाराज

Published on

— लोग बोले— समय रहते दुरुस्त करवाया जाए रोड

भोपाल

अवधपुरी से एसओएस तक की रोड का घटिया पेचवर्क करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे रहवासियों में नाराजगी है। जबकि पेचवर्क के काम पर 27 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। लोगों का कहना है कि जीरा गिट्टी और डामर के माध्यम से पेंचवर्क का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। जबकि उसके ऊपर डामर मिलाकर बारीक गिट्टी की लेयर डालना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

भेल सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास मंच के संयोजक तथा क्रिस्टल कैम्पस के निवासी शिवराज सिंह का कहना है कि इस रोड के लिए स्वीकृत राशि लगभग 27 लाख रु है। निर्माणाधीन ठेकेदार द्वारा क्रिस्टल कैम्पस के पास नाले पर बनी पुलिया के ऊपर जोरिपेयरिंग का कार्य किया गया है वहां गिट्टी ऊपर नीचे लेयरिंग के साथ लगाया है। साथ ही बीच का भाग दबा हुआ है। जहां पर बरसात का पानी भर जाने के कारण एक सप्ताह में उक्त रोड उखड़ जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि रोड पर पेंचवर्क के दौरान गुणवत्ता में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने नगर निगम के अफसरों से मांग की है कि खामियों को दुरुस्त करवाया जाए। इसी तरह रोड से लगी हुई कालोनी के रहवासी नगर निगम के रोड पर खुले मे पानी न बहाएं। इससे रोड को नुकसान पहुंचता है। ऐसा करने वालों पर भी कार्रवाई होना चाहिए।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...